बिजली का तार बेचते ठेकेदार सहित दो लोग गिरफ्तार

बेतिया : ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का तार बेचते हुए ठेकेदार सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली़ ट्रैक्टर-टेलर व तार को जब्त कर ली़ गिरफ्तार ठेकेदार चनपटिया थाना के बरवांचाप निवासी सुनील साह व ट्रैक्टर चालक मोहन साह बताये गये हैं. ट्रैक्टर-टेलर पर लदे चोरी के तार, ठेकेदार व चालक को छुड़ाने के […]

बेतिया : ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का तार बेचते हुए ठेकेदार सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली़ ट्रैक्टर-टेलर व तार को जब्त कर ली़ गिरफ्तार ठेकेदार चनपटिया थाना के बरवांचाप निवासी सुनील साह व ट्रैक्टर चालक मोहन साह बताये गये हैं. ट्रैक्टर-टेलर पर लदे चोरी के तार, ठेकेदार व चालक को छुड़ाने के लिए बरवत के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता कुमार प्रशांत से दुर्व्यवहार भी किया़ इस घटना की कार्यपालक अभियंता ने डीडीसी राजेश मीणा को सूचना दी़ डीडीसी के निर्देश पर घटना स्थल पर जब तक पुलिस पहुंचती, कार्यपालक अभियंता से दुर्व्यवहार करने वाले ग्रामीण फरार हो चुके थे़

मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि वीटीसी कंपनी के के़ बैंकेट रमाना के आवेदन पर ठेकेदार व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़ गिरफ्तार ठेकेदार व चालक को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. घटना के बावत बताया जाता है कि कार्यपालक अभियंता कुमार प्रशांत आईटीआई में हो रहे डीआरसीसी भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गये थे़ तभी वीटीसी कंपनी से पीटी कंट्रैक्ट पर काम लिए ठेकेदार सुनील साह बिजली का तार चोरी से बेच रहा था़

इस संबंध में कार्यपालक अभियंता ने ठेकेदार से पूछाताछ किया,तो सैकड़ों की संख्या में बरवत के
ग्रामीणों आ धमके व कार्यपालक अभियंता से दुर्व्यवहार करने लगे़ कार्यपालक अभियंता ने इसकी सूचना प्रभारी डीएम सह डीडीसी राजेश मीणा को दिया़ प्रभारी डीएम के निर्देश पर मुफस्सिल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची़ ट्रैक्टर-टेलर पर लदे तार जब्त कर ली़ ठेकेदार व चालक को हिरासत में ले ली़
पुलिस लाइन से थाने भेजे गये दो अधिकारी : बगहा. एसपी आनंद कुमार सिंह ने दो सब इंस्पेक्टरों को अलग-अलग थानों में प्रतिनियुक्त किया है. एसपी ने बताया कि पुअनि मुनिलाल राम को बगहा पुलिस केंद्र से धनहां थाना में एवं पुअनि भगतलाल मंडल को वाल्मीकिनगर थाना में प्रतिनियुक्त किया गया है. इन्होने इन दोनों अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर योगदान करने का आदेश दिया है.
अभियंता ने पकड़ा
तार व ठेकेदार को छुड़ाने को लेकर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से लोगों ने किया दुर्व्यवहार
विद्युतीकरण का कार्य करा रही वीटीसी कंपनी के जेइ ने थाने में करायी प्राथमिकी
बचे तार को बेच रहा था ठेकेदार
नर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड की ओर से साउथ इंडिया के वीटीसी कंपनी को ग्रामीण विद्युतीकरण का कार्य दी है़ वीटीसी कंपनी से पीटी कंट्रैक्ट पर बरवाचांप के सुनील साह भितहां गांव में विद्युतीकरण का काम लिया था़ भितहां में बिद्युतीकरण के दौरान भारी मात्रा में तार बच गया था़ बचे तार को ठेकेदार ट्रैक्टर-टेलर पर लोड कर बेचने के लिए लाया था़ तभी आइटीआई में बने रहे डीआरसीसी का निरीक्षण करने गये बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता कुमार प्रशांत ने चोरी से तार बेचते हुए पकड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >