पीएम आवास योजना में नहीं चलेगी मनमानी

बेतिया : प्रधानमंत्री आवास योजना में अब किसी की भी मनमानी नहीं चल पायेगी. ग्राम सभा के माध्यम से आवास लाभार्थियों का चयन करने में मनमानी करने पर संबंधित मुखिया एवं इंदिरा आवास सहायक या अन्य संबंधित कर्मियो पर कार्रवाई की जा सकती है. उप विकास आयुक्त राजेश मीणा ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री आवास […]

बेतिया : प्रधानमंत्री आवास योजना में अब किसी की भी मनमानी नहीं चल पायेगी. ग्राम सभा के माध्यम से आवास लाभार्थियों का चयन करने में मनमानी करने पर संबंधित मुखिया एवं इंदिरा आवास सहायक या अन्य संबंधित कर्मियो पर कार्रवाई की जा सकती है. उप विकास आयुक्त राजेश मीणा ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के चयन में कहीं से भी मनमानी की शिकायत प्राप्त होती है और जरुरत मंद लाभुकों को वंचित करने की बात सामने आने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

उन्होंने बताया कि यदि ग्राम सभा में किसी लाभार्थी का चयन कर लिया जाता है और उसके सत्यापन के क्रम में किसी भी लाभार्थी को वंचित करने की साजिश किसी कर्मी द्वारा बेवजह की जाती है तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी.
भ्रष्टाचार के मामले सामने आने पर होगी कार्रवाई
जब शहर का ऐसा हो हाल, तो क्यों न फैले बीमारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >