जब शहर का ऐसा हो हाल, तो क्यों न फैले बीमारी लापरवाही

चहुंओर फैला हुआ है कचरा चार दिनों बाद भी सफाई नहीं करा बेतिया : शहर में मुख्य सड़क हो या गली-मोहल्ले़ चारों तरफ बरसात में जल जमाव व कूड़ा-कचरा पसरा हुआ है़ जल जमाव से मछरों का प्रकोप बढ़ गया है़ वहीं कूडे-कचरे से सडांध निकल रही है. ऐसी स्थिति में शहर में महामारी व […]

चहुंओर फैला हुआ है कचरा

चार दिनों बाद भी सफाई नहीं करा
बेतिया : शहर में मुख्य सड़क हो या गली-मोहल्ले़ चारों तरफ बरसात में जल जमाव व कूड़ा-कचरा पसरा हुआ है़ जल जमाव से मछरों का प्रकोप बढ़ गया है़ वहीं कूडे-कचरे से सडांध निकल रही है. ऐसी स्थिति में शहर में महामारी व बीमारी फैलने की संभवना ज्यादा बढ़ गया है़ इतना ही नहीं कई वार्ड ऐसे भी हैं,
जिसमें प्रवेश करने वाली मुख्य सड़क पर कूडा-कचरा का अंबार लगा हुआ है़ नप प्रशासन की ओर से जल जमाव से निजात दिलाने के लिए चार दिनों से नगर परिषद प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गयी है़ जबकि कूड़े-कचरों का उठाव नहीं कराया जा रहा है़ जिसके कारण पूरे शहर में चहुंओर गंदगी फैली हुई है़ गंदगी के कारण शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है़ उन्हें अब यह चिन्ता सताने लगी है कि अगर शहर में गंदगी पसरा रहा है,तो गंभीर संक्रमित बीमारियां फैलना लाजमी है़
मुहैया करायी गयी डीडीटी
संभावित डेंगू को लेकर शहर के सभी 39 वार्डों में छिड़काव के लिए डीडीटी मुहैया करा दिया गया है़ सभी को छिड़काव के निर्देशित भी कर दिया गया है़ साफ-सफाई भी करायी जा रही है़ मौसम साफ होते ही फागिंग भी कराया जायेगा. लोगों से अपील है कि घर के आस-पास साफ-सफाई रखें.
विपिन कुमार, ईओ नगर परिषद बेतिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >