जेनेरेटर का डायनेमो निकाल रहे युवक की करंट लगने से मौत

शिकारपुर के मलदहिया का मामला पेट्रोल पंप का निरीक्षण करती पुलिस. नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदहिया गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर लगे जेनेरेटर से डायनेमो निकाल रहे एक युवक को करंट लग गया़. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पेट्रोल पंप मालिक की सूचना पर रविवार को पहुंची पुलिस ने […]

शिकारपुर के मलदहिया का मामला

पेट्रोल पंप का निरीक्षण करती पुलिस.
नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदहिया गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर लगे जेनेरेटर से डायनेमो निकाल रहे एक युवक को करंट लग गया़. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पेट्रोल पंप मालिक की सूचना पर रविवार को पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस को शक है कि मृत युवक डायनेमो चोरी करने की नीयत से उसे निकाल रहा था. फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की रात वह युवक पेट्रोल पंप में लगे जेनरेटर का डायनेमो खोलने लगा. इसी दौरान उसमें बिजली प्रवाहित होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. रविवार की सुबह पेट्रोल पंप के मालिक ने इसकी सूचना शिकारपुर पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल पंप का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को देखने से प्रथमदृष्टया वह चोर प्रतीत हो रहा है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक साइकिल भी बरामद किया गया है. मृतक अपने कमर में चप्पल बांध रखा था, ताकि उसे चोरी करने के बाद भागने में सुविधा हो सके. हालांकि, मृतक की पहचान कराई जा रही है.
पंप मालिक व पुलिस को शक डायनेमो चोरी करने गया था युवक
युवक के शव की नहीं हो सकी पहचान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >