पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने का आह्वान

बेतिया/मझौलिया : थाना परिसर में विजयादशमी पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने थाना के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्ति, व्यवसायियों के बीच की. बैठक में नवागत थानाध्यक्ष श्री चौहान ने सबसे पहले जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थिति लोगों से परिचय पात्र करते हुए पुलिस को सहयोग करने की अपील की. वहीं थाना क्षेत्र […]

बेतिया/मझौलिया : थाना परिसर में विजयादशमी पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने थाना के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्ति, व्यवसायियों के बीच की. बैठक में नवागत थानाध्यक्ष श्री चौहान ने सबसे पहले जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थिति लोगों से परिचय पात्र करते हुए पुलिस को सहयोग करने की अपील की.

वहीं थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लगने वाला दुर्गा पूजा की जानकारी लेते हुए कहा कि पूजा समिति के लोग दुर्गा पूजा के लिए लाइसेंस लेने के लिए आवेदन थाना में करें. इस शांति समिति के बैठक में मुखिया अनिल कुमार, सरपंच बिहारी राम, मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रकिशोर सिंह, सुनील तिवारी, अली असगर, रेयाजुद्दीन समेत दुर्गा पूजा समिति के सदस्य एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

नवरात्र की विशेष तिथियां
01 अक्तूबर : कलश स्थापना
06 अक्तूबर : महापंचमी
07 अक्तूबर : बिल्व निमंत्रण
08 अक्तूबर : निशा पूजा
09 अक्तूबर : महाअष्टमी पूजा
10 अक्तूबर : महानवमी, हवन
11 अक्तूबर : विजयादशमी
(प्रतिमा विसर्जन)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >