कचरा फैलने से महामारी का डर

आफत. भारी बारिश से बढ़ी परेशानी शहर में अब भी जमा है पानी , सड़ने लगा सड़कों पर फैला कूड़ा नगर के सोवाबाबू चौक पर जलजमाव. फोटो 6 नगर के एक चौराहे पर फैला कचरा बेतिया : मंगलवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से शहर में चहुंओर ओर दूसरे दिन भी जलजमाव है. बारिश के […]

आफत. भारी बारिश से बढ़ी परेशानी

शहर में अब भी जमा है पानी , सड़ने लगा सड़कों पर फैला कूड़ा
नगर के सोवाबाबू चौक पर जलजमाव.
फोटो 6 नगर के एक चौराहे पर फैला कचरा
बेतिया : मंगलवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से शहर में चहुंओर ओर दूसरे दिन भी जलजमाव है. बारिश के कारण नाले के ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आए पानी व कचरे फैल गये हैं.चारों तरफ कूड़े- कचरे से सड़ांध निकल रहा है. इन राहों से लोगों का गुजरना मुहाल हो गया है .अगर यहीं स्थिति बनी रही तो भाहर में महामारी डेंगू, सहित कई संक्रमित बीमारियां फैल जायेगी.
नहीं हुआ कूड़े का उठाव : बारिश के बाद गुरुवार को नगर परिषद केवल शहर में जगह-जगह लगे कूड़ों का सर्वे करने में ही लगा रहा लेकिन किसी भी इलाके से व मुख्य सड़कों से कूड़ों को उठाने की जहमत नही उठायी. इतना ही नहीं सड़कों पर जलजमाव को हटाने की भी व्यवस्था नही की गयी.
ब्लीचिंग का छिड़काव : भले ही शहरवासी जलजमाव व कूड़े-कचरे की समस्या से जूझ रहे हैं. उनकी चिंता किसी को नहीं है. लेकिन समाहरणालय में नगर परिषद नेे पंप टैंक लगाकर पानी की निकासी करने के साथ हीं पुरे परिसर में ब्लीचिंंग का छिडकाव भी किया. जबकि अन्य सरकारी कार्यालयो में यहां तक कि सिविल सर्जन (डीपीएम कार्यालय) में बिना पानी पार किये कोई भी कार्यालय में नही जा सकता है.
दूसरे दिन भी लगा रहा पानी : शहर के स्लम एरिया, भोला बाबू कालोनी समेत कई अन्य इलाकों के घरों में दूसरे दिन भी बारिश का पानी लगा रहा. परिणामस्वरुप कई घरों के चूल्हे गुरुवार को भी ठंडे रहे. लोग घरो में घुसे पानी को बाल्टी के सहारे निकालने का भरसक प्रयास कर रहे है . लेकिन नाले की उड़ाही नही होने के कारण पानी पुन: उनके घरों में पहुंच रहा है.
महामारी से निबटने को डीएम ने जारी किया िनर्देश : शहर में मंगलवार की रात हुई भारी बारिश के बाद हुए जलजमाव को देखते हुए महामारी की संभावना से निपटने की तैयारी शुुरु कर दी गयी है. जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने नगर परिषद व सिविल सर्जन को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है. डीएम ने कहा है कि जलजमाव से शहर में महामारी फैलने से इंकार नही किया जा सकता है. स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की समस्या या महामारी नहीं फैलने पाये , इसके लिए समुचित निरोधात्मक व उपचारात्मक कार्रवाई करें. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसमें किसी भी तरह की कोताही बरती जाती है तो संबंधित लोगों के कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >