बेतिया : चनपटिया थाना के खरदेउर महना की जन्न्त खातून ने पांच लाख रुपये रंगदारी व ठगी का प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही राजबहादूर राय को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में महिला ने बताया कि तीन साल
पूर्व आरोपी ने दो लाख 25 हजार रुपये लेकर एक
कठ्ठा जमीन रजिस्ट्री के लिए लिखित दास्तवेज बना दिया.जब महिला आरोपी से जमीन रजिस्ट्री का
दबाव बना रही है,तो आरोपी पूर्व में दिये गये राशि को रंगदारी में रखने की बात कह रहा है. पुन: जमीन रजिस्ट्री के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है. चनपटिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
