बेतिया : प्रसिद्ध चिकित्सक सह पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित मेजर जेनरल डा़ॅ बीएन शाही से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी नहीं देने तक मझौलिया थाना क्षेत्र के भटवलिया में स्थित उनके बगीचा के पिलर तोड़ते रहने की धमकी दी गयी है. मामले में डॉक्टर के मैनेजर भटवलिया निवासी ब्यास राउत ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें भटवलिया के जयलाल दास, छट्ठू दास, जितेंद्र दास व प्रकाश दास को आरोपित
पद्मभूषण डॉ बीएन शाही से मांगी 10 लाख रंगदारी
बेतिया : प्रसिद्ध चिकित्सक सह पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित मेजर जेनरल डा़ॅ बीएन शाही से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी नहीं देने तक मझौलिया थाना क्षेत्र के भटवलिया में स्थित उनके बगीचा के पिलर तोड़ते रहने की धमकी दी गयी है. मामले में डॉक्टर के मैनेजर भटवलिया निवासी ब्यास राउत ने […]

पद्मभूषण डॉ बीएन
बनाया गया है.
प्राथमिकी में मैनेजर ब्यास ने बताया है कि वे करीब 40 साल से डॉ बीएन शाही की खेती व बगीचे की देखरेख कर रहे हैं. इसी दौरान सभी आरोपित 11 सितंबर को एक साथ आये व 10 लाख रंगदारी की मांग करते हुए बगीचे का पिलर तोड़ने लगे. जब मैनेजर ने विरोध किया, तो आरोपितों ने धमकी दी. कहा कि 12 अगस्त को मांगी गयी 10 लाख रंगदारी जब तक अदा नहीं की जाती, तब तक बगीचे में लगे पिलर तोड़ने व अन्य आर्थिक नुकसान पहुंचाया जायेगा. ब्यास ने बताया कि 12 अगस्त को मांगी गयी रंगदारी के बावत थाने में आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी पूर्व में ही दर्ज करायी जा चुकी है. मझौलिया थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
भटवलिया के तीन लोगों को किया गया नामजद
रंगदारी नहीं देने तक आर्थिक नुकसान पहुंचाने की दी धमकी
डॉक्टर के मैनेजर ने मझौलिया थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी