जाली दस्तावेज तैयार कर जमीन पर कब्जा

हथियार के बल पर दस लाख की रंगदारी की मांग न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र स्थित अवर निबंधन कार्यालय के एक कातीब द्वारा जाली दस्तावेज तैयार कराने एवं आरोपियों द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है. इस संबंध मे साठी थाना क्षेत्र के मुसहरवा गांव […]

हथियार के बल पर दस लाख की रंगदारी की मांग

न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र स्थित अवर निबंधन कार्यालय के एक कातीब द्वारा जाली दस्तावेज तैयार कराने एवं आरोपियों द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है. इस संबंध मे साठी थाना क्षेत्र के मुसहरवा गांव निवासी ब्रज किशोर सिंह ने कोर्ट परिवाद के माध्यम से शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उसने अपने बड़े भाई राजकिशोर राव, अमरेश राव, अरविंद राव, नथुनी मियां तथा कातीब धरनीधर शुक्ल को आरोपित किया है.
प्राथमिकी में उसने बताया है कि मुसहरवा गांव स्थित उसकी पुश्तैनी जमीन है. जो उसके पिता द्वारा निजी हिस्सा में उसे प्राप्त हुआ है. उस जमीन पर इसका 25 वर्षों से दखल कब्जा एवं स्वामीत्व है. परंतु उक्त आरोपियों ने कातीब के माध्यम से निबंधन कार्यालय में मेरे जगह पर किसी दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर पांच कठ्ठा जमीन का जाली दस्तावेज तैयार कर उस पर जबरन कब्जा जमा लिए है. उसने प्राथमिकी मे बताया है कि विगत 27 अगस्त को जब वह जमीन पर गया तो उक्त आरोपियों ने उसे हरवे हथियार के साथ घेर लिया तथा जान से मारने का प्रयास किया. आरोपियों ने दस लाख रुपया की मांग यह कहते हुए की कि अगर जमीन चाहिए तो दस लाख रुपया रंगदारी देना होगा. उन्होंने इस घटना के गवाह की भी हत्या करने की धमकी दी है. इस घटना की सूचना ब्रज किशोर सिंह ने शिकारपुर थाना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक बेतिया को दिया था. लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >