दीवाल पर अश्लील शब्द लिखने पर प्राथमिकी

बगहा : दीवाल पर लड़की के नाम के साथ अश्लील शब्द लिखने पर आधा दर्जन मनचलों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामला नगर के गांधीनगर का है. मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय की दिवाल पर कुछ मनचलों के द्वारा अश्लील शब्द लिखा गया था. जिसके संबंध में पूछताछ करने पर […]

बगहा : दीवाल पर लड़की के नाम के साथ अश्लील शब्द लिखने पर आधा दर्जन मनचलों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामला नगर के गांधीनगर का है. मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय की दिवाल पर कुछ मनचलों के द्वारा अश्लील शब्द लिखा गया था.

जिसके संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने लड़की के परिजनों के साथ मार पीट भी किया. लड़की के पिता के आवेदन पर बगहा नगर थाना में गांधी नगर निवासी अजय चौधरी, साहेब कुमार, चंदन कुमार, सुकट चौधरी व हरिलाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी संख्या 149/16 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >