चुनाव. पंचायत में मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा मतदान का काम
मतपेटी में रखे मतपत्र पानी से भिंगने के कारण रद्द कर दिया गया था फुलियाखांड का मतगणनाा
कुल 87 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 5210 मतदाता
बैरिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित फुलियाखांड़ पंचायत में मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कार्य होगा़ इसके लिए प्रखंड प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है़ इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ सह निवार्ची पदाधिकारी अजीत कुमार रौशन ने बताया कि विगत 6 जून को मतगणना के दौरान फुलियाखांड के एक से लेकर नौ वार्डों के मतपेटी में पानी पड़ गया था़ जिससे सभी मतपत्र खराब हो गये थे़
जिसके चलते मतगणना रद्द करते हुए पुन: मतगणना कराने का निर्णय लिया गया है़ मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सारी व्यवस्था पूरी कर ली गयी़ मतदान कर्मियों को अपने-अपने बूथों पर सामग्री के साथ रवाना किया जा रहा है़ इसके लिए एक जोन, तीन सेक्टर, पांच पीसीसी में बनाया गया है़
15 जून को होगा मतगणना: आज शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 15 जनू को मतगणना कार्य प्रखंड परिसर में किया जायेगा़ मतगणना के दौरान किसी तरह की लापरवाही नहीं हो इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है़ बताया गया है कि लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी़
कौन-कौन से पदों के लिए कितने है उम्मीदवार
मुखिया – 6
पंचायत समिति – 10
जिला परिषद- 12
वार्ड सदस्य – 43
सरपंच-4
पंच- 12
नप सभापति का चुनाव आज, कई कयास
वार्ड पार्षदों की खेमाबंदी, एक प्रत्याशी के चुनाव मैदान से हटने का लगाया जा रहा है कयास
