तीन लाख के गहने चोरी

वारदात. मीना बाजार की बंद दुकान को बनाया निशाना बेतिया : शहर के मीना बाजार में आभूषण की दुकान की खिड़की तोड़ कर मंगलवार की रात चोरों ने तीन लाख के कीमत के आभूषण चुरा ली़ इस दौरान सोना-चांदी के आभूषण के अलावे 24 इंच की एलसीडी भी चोर चुरा ले गये़ दुकानदार रंजन कुमार […]

वारदात. मीना बाजार की बंद दुकान को बनाया निशाना

बेतिया : शहर के मीना बाजार में आभूषण की दुकान की खिड़की तोड़ कर मंगलवार की रात चोरों ने तीन लाख के कीमत के आभूषण चुरा ली़ इस दौरान सोना-चांदी के आभूषण के अलावे 24 इंच की एलसीडी भी चोर चुरा ले गये़ दुकानदार रंजन कुमार को स्थानीय दुकानदारों ने बुधवार की सुबह सूचना दी़ सूचना मिलते ही दुकानदार अपनी दुकान पहुंचे़ देखा कि दुकान के पीछे की खिड़की टूटी हुई है़
दुकान के अंदर जाकर देखा तो पाया कि चोरों ने 100 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी का आभूषण व दुकान में लगे एलसीडी गायब पाया. इस बावत दुकानदार जगदीशपुर थाना के बनौहरा के रंजन कुमार ने नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है़ प्राथमिकी में बताया है कि प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर मंगलवार की शाम घर बनौहरा चला गया़ सुबह अगल-बगल के दुकानदारों से सूचना मिली की दुकान की खिड़की टूटी हुई है़
जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो देखा कि 100 ग्राम सोना के आभूषण जिनकी कीमत दो लाख 90 हजार, 20 हजार कीमत के 500 ग्राम चांदी व एलसीडी को चोरों ने चुरा लिया था़ नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >