मझौलिया में ठनका गिरने से बच्चे की मौत

बेतिया : मझौलिया थाना के परसा पंचायत के रायटोला में मंगलवार की रात आयी तेज आंधी-पानी के दौरान ठनका गिरने से एक दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी़ मृतक असलम देवान का 10 वर्षीय पुत्र मुस्ताफा बताया गया है़ मंगलवार की रात मुस्ताफा अपने मां-बाप के साथ घर में सोया था़ इसी बीच आधी […]

बेतिया : मझौलिया थाना के परसा पंचायत के रायटोला में मंगलवार की रात आयी तेज आंधी-पानी के दौरान ठनका गिरने से एक दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी़ मृतक असलम देवान का 10 वर्षीय पुत्र मुस्ताफा बताया गया है़

मंगलवार की रात मुस्ताफा अपने मां-बाप के साथ घर में सोया था़ इसी बीच आधी रात आंधी-पानी शुरू हो गयी़ आंधी-पानी के दौरान बादल भी गरज रहा था़ इसी बीच ठकना गिरने से खिड़की के समीप सोने के कारण मुस्तफा चपेट में आया गया व उसकी मौत हो गयी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >