अगलगी में तीन घर जले, लाखों की संपत्ति स्वाहा

बैरिया : प्रखंड क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत के बलुआ रामपुरवा गांव में सोमवार को मध्य रात्रि के में अचानक आग लगने से तीन घर जल कर स्वाहा हो गया़ इस घटना में जगदीश पासवान, राधिका देवी व हरिशंकर पासवान का घर सहित घर में रखे एक बकरी, आभूषण, कपड़ा, चावल, गेहूं आदि कई खाद्य […]

बैरिया : प्रखंड क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत के बलुआ रामपुरवा गांव में सोमवार को मध्य रात्रि के में अचानक आग लगने से तीन घर जल कर स्वाहा हो गया़ इस घटना में जगदीश पासवान, राधिका देवी व हरिशंकर पासवान का घर सहित घर में रखे एक बकरी, आभूषण, कपड़ा, चावल, गेहूं आदि कई खाद्य सामग्री जल गयी़ ग्रामीण सूत्रों का माना है कि सबसे पहले आग राधिका देवी के घर में करीब 2 बजे रात को लगी़

हालांकि राधिका किसी तरह बचते हुए घर से निकली़ लेकिन देखते ही देखते आग वृहत रूप लेते हुए अगल-बगल के घरों में पकड़ लिया़ अगलगी की सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशामन विभाग को दी़ सूचना पर पहुंची अग्निशामन के कर्मी व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया़ इधर पीड़ित जगदीश पासवान ने बैरिया थाने में आवेदन दे सनहा दर्ज कराया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >