लौरिया में दिनदहाड़े तमंचे से जख्मी कर 1.30 लाख लूटे

लौरिया (बेतिया) : थाना क्षेत्र के मरहिया नहर के पास अपराधियों ने सोमवार को दोपहर एक बजे चाचा-भतीजा को तमंचे के बट से घायल कर 1.30 लाख रुपये लूट लिये. दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब दोनों लौरिया स्टेट बैंक से रुपये निकासी कर वापस घर लौट […]

लौरिया (बेतिया) : थाना क्षेत्र के मरहिया नहर के पास अपराधियों ने सोमवार को दोपहर एक बजे चाचा-भतीजा को तमंचे के बट से घायल कर 1.30 लाख रुपये लूट लिये. दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब दोनों लौरिया स्टेट बैंक से रुपये निकासी कर वापस घर लौट रहे थे. जख्मी तपी साह व उनके भतीजे राजेश को अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, मठियां पंचायत के मंझरिया गांव निवासी तपी साह सोमवार को लौरिया स्टेट बैंक पैसा निकालने गये थे. उनके साथ इनका भतीजा राजेश गुप्ता भी था़ बैंक से एक लाख 30 हजार 500 रुपये निकालने के बाद दोनों साइकिल से वापस घर लौटने लगे. साइकिल राजेश चला रहा था, पीछे पैसों से भरा झोला लेकर चाचा तपी साह बैठे थे. दोपहर के एक बजे वह मरहिया नहर के पास पहुंचे ही थे कि दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर साइकिल को रोक लिया.

लौरिया में दिनदहाड़े

बकौल राजेश सभी चेहरे पर नकाब लगाये थे. बाइक से उतरते ही सभी ने तमंचा तान लिया और चाचा तपी साह के हाथ से बैग छीनने का प्रयास करने लगे. झोला नहीं छोड़ने पर सभी ने तमंचा के बट से तपी साह को जख्मी कर दिया. इसके बाद रुपये से भरा झोला लूट नहर के रास्ते फरार हो गये. राजेश के शोर मचाने पर आसपास के लोग आये और तपी साह को लौरिया अस्पताल पहुंचाया. थानाध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने बताया कि लूट हुई है. मामले की जांच की जा रही है.

मरहिया नहर के पास दो बाइक सवार पांच लुटेरों ने चाचा-भतीजा को ओवरटेक कर रोका

तमंचे के बट से हमला कर रुपये

से भरा झोला लेकर हुए फरार

घायल तपी साह को अस्पताल में कराया गया भरती

बैंक से रुपये निकाल साइकिल से घर आ रहे थे चाचा-भतीजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >