नरकटियागंज : रेल पुलिस ने बैग चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमालय चौक निवासी चन्दन कुमार के रूप में की गई है. विदित हो कि एसएसबी मे मेडिकल जांच के लिए आए एक अभ्यर्थी का बैग रेलवे प्लेटफॉम से चोरी हो गया था.
इस मामले में अभ्यर्थी मुंगेर निवासी रणधीर कुमार यादव ने रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था. प्राथमिकी के बाद रेल पुलिस ने इस मामले में हरदिया गांव निवासी नथुनी मियां एवं पाण्डेय टोला निवासी संग्राम प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. उक्त दोनो आरोपियों ने रेल पुलिस को दिए गए बयान में चन्दन कुमार का नाम चोरी प्रकरण मे बताया था.
रेल थानाध्यक्ष केदार प्रसाद ने बताया कि चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक को जेल भेजा जा रहा है. यह रेल थाना मे दर्ज मामले का प्राथमिकी अभियुक्त है. जो एक माह से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार किया गया है.
