जदयू जिलाध्यक्ष के आवास पर बम विस्फोट, मांगी 25 लाख की रंगदारी

जदयू के जिलाध्यक्ष डॉ एनएन शाही से 25 लाख की रंगदारी मांगी गयी है. इसके लिए उनके आवास के मेन गेट पर बम विस्फोट कर परचा चिपकाया गया. परचा रॉयल नाम के संगठन की ओर से लगाया गया है. इसमें रंगदारी की राशि नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गयी है. घटना शुक्रवार […]

जदयू के जिलाध्यक्ष डॉ एनएन शाही से 25 लाख की रंगदारी मांगी गयी है. इसके लिए उनके आवास के मेन गेट पर बम विस्फोट कर परचा चिपकाया गया. परचा रॉयल नाम के संगठन की ओर से लगाया गया है. इसमें रंगदारी की राशि नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गयी है. घटना शुक्रवार की देर रात की है. पुलिस की विशेष टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, जिलाध्यक्ष डॉ शाही ने रंगदारी मांगे जाने की घटना से इनकार किया है.
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात 11 बजे न्यू डाक बंगला स्थित जदयू जिलाध्यक्ष डॉ एनएन शाही के आवास पर लगभग छह लोग पहुंचे और परचा चिपकाया.इन लोगों ने आवास के मुख्य गेट पर परचा चिपकाया और उसके बाद बम विस्फोट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >