शहर में रंगदारी की दुनिया में दस्तक देने के बाद रॉयल अपनी जमीन बनाने में कामयाब होता दिख रहा है़ सिलसिलेवार छह-छह दिन के अंतराल पर वारदातों को अंजाम देकर रॉयल ने सिर्फ पोस्टर ही चस्पा नहीं किया है, बल्कि शहर के व्यवसायियों व डॉक्टरों के चेहरों पर भी खौफ चस्पा कर दिया है़ रॉयल चंपारण के अपराध जगत का बड़ा नाम बनने के कगार पर और पुलिस बाइक चोरों को पकड़ अपनी पीठ थपथपा रही है़
22 मई को रॉयल ने मारी इंट्री अब हर छठे दिन नया टारगेट
शहर में रंगदारी की दुनिया में दस्तक देने के बाद रॉयल अपनी जमीन बनाने में कामयाब होता दिख रहा है़ सिलसिलेवार छह-छह दिन के अंतराल पर वारदातों को अंजाम देकर रॉयल ने सिर्फ पोस्टर ही चस्पा नहीं किया है, बल्कि शहर के व्यवसायियों व डॉक्टरों के चेहरों पर भी खौफ चस्पा कर दिया है़ रॉयल […]

बेतिया़ : बात 22 मई की है़ शहर के हरिवाटिका चौक स्थित बालू पत्थर की दुकान के पास एक घटना अंजाम पाई़ बानूछापर के वेल्डर मिस्त्री किशोरी शर्मा को जख्मी कर एक पोस्टर रखा गया़ जिसके जरिए दो बालू व्यवसायियों से दस-दस लाख की रंगदारी मांगी गयी. पोस्टर पर रॉयल लिखा था़ कलम से बंदूक बनायी गयी थी़ इस घटना ने शहर में फौरी तौर पर सनसनी तो फैला दी, लेकिन किसी की बचकाना हरकत जान न तो पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और न ही शहर के लोगों ने़
नतीजतन हर छठवें दिन नये टॉरगेट की तलाश कर रॉयल दहशत फैलाने में कामयाब है़ खास बात यह है कि रॉयल की ओर से अब तक अंजाम दिये गये तीनों वारदातों में यह समानता है कि यह गिरोह पोस्टर चस्पा करने के संग ही दहशत भी फैला रहा है़ 22 मई की घटना में जहां वेल्डर मिस्त्री को बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया, वहीं 28 मई प्रभावती ड्रग हाउस की शटर पर पोस्टर चस्पा करने से पहले उसके गार्ड पर फायरिंग कर दहशत फैलाई गई़
अब जिलाध्यक्ष आवास पर भी अपराधियों ने पोस्टर चस्पा करने के संग ही दहशत की खातिर बम फोड़ सनसनी फैला दी है़ हालांकि एसपी ने मामले में पुलिस टीम गठित कर जल्द खुलासे का दावा कर रहे है़ं लेकिन, रॉयल गिरोह के अपराधी जिस सफाई से घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं, उससे पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगी है़
तो अगली वारदात 10 जून को : मामले की जांच में जुटी पुलिस इन तीनों मामलों में संबंध बनाने में जुटी है़ पहला संबंध तो पुलिस को पता चल गया है कि यह रॉयल संगठन हर छठवें दिन घटना को अंजाम देता है़ पुलिस यह भी जानने की कोशिश में है कि यह अगला टॉरगेट कैसे चुनते है़ं चूंकि पहली घटना 22 मई को हरिवाटिका चौक, दूसरी घटना यहां से 200 मीटर पश्चिम 28 मई को बस स्टैंड व तीसरी वारदात दूसरी घटना स्थल से 300 मीटर पश्चिम एसडीएम कार्यालय के समीप 3 जून को जदयू जिलाध्यक्ष आवास पर हुई है़ यदि पुलिस की यह थ्योरी सही माने तो वारदात की अगली तिथि 10 जून और वारदात स्थल जनता सिनेमा चौक, तीन लालटेन या फिर लाल बाजार का इलाका हो सकता है़
रॉयल िगरोह का दहशत
प्रभावती ड्रग हाउस के बाद तसरी घटना में अब जदयू जिलाध्यक्ष डा शाही रॉयल के निशाने पर
22 मई को हरिवाटिका में वेल्डर मिस्त्री को जख्मी कर बालू-पत्थर व्यवसायियों से रंगदारी मांग रॉयल ने अपराध जगत में दी थी दस्तक
28 मई को बस स्टैंड के समीप प्रभावती ड्रग हाउस पर पोस्टर चस्पा कर मांगे 25 लाख, की थी गार्ड पर फायरिंग
03 जून की रात जदयू जिलाध्यक्ष के आवास पर बम फोड़ फैलाई दहशत,
एसपी कार्यालय के सामने है जिलाध्यक्ष का आवास : शुक्रवार की रात अपराधियों ने जिस जगह पर वारदात को अंजाम दी, वह एसपी कार्यालय के ठीक सामने है़ं एसडीएम कार्यालय भी इसके पास है़ समाहरणालय महज 150 मीटर की दूरी पर है तो पीडब्लूडी निरीक्षण भवन बगल में ही है़ इसके बाद भी बेखौफ अपराधियों ने जिलाध्यक्ष आवास पर बम विस्फोट की, पोस्टर चस्पा किया और आराम से फरार हो गये़ इससे पुलिस की सक्रियता साफ दिख रही है़ जहां 24 घंटे सुरक्षा का दावा किया जाता है़