जमीन मालिक पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

बेतिया : शहर के बसवरिया नूराखाब में जमीन देखने गये भू-मालिक पर कतिपय तत्वों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया़ घटना को लेकर जमीन मालिक तीन लालटेन चौक के प्रकाश कुमार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ दर्ज प्राथमिकी में नौतन थाना के खड्डा बंगला टोला के योगेन्द्र शर्मा, […]

बेतिया : शहर के बसवरिया नूराखाब में जमीन देखने गये भू-मालिक पर कतिपय तत्वों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया़ घटना को लेकर जमीन मालिक तीन लालटेन चौक के प्रकाश कुमार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ दर्ज प्राथमिकी में नौतन थाना के खड्डा बंगला टोला के योगेन्द्र शर्मा, बसविरया के माधव शर्मा, कृष्णा शर्मा, महादेव शर्मा को आरोपी बनाया गया है़ प्राथमिकी में बताया गया है कि प्रकाश नूराखाब में अपना 1 कठ्ठा 10 धूर जमीन देखने गया था़ तभी आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया व गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की़ नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >