प्रशिक्षु डीएसपी पर केस मामले की जांच

बसवरिया शिक्षकनगर में शादी समारोह में हंगामा करने व मारपीट का लगाया आरोप बेतिया : प्रशिक्षु डीएसपी सुरभ सुमन पर प्राथमिकी मामले की जांच करने बुधवार को डीआइजी गोपाल प्रसाद घटना स्थल शिक्षक नगर पहुंचे़ इस दौरान उन्हें घटना के संबंध में संबंधित गवाहों की बारी-बारी से गवाही ली व रिपोर्ट न्यायालय में सौंपने की […]

बसवरिया शिक्षकनगर में शादी समारोह में हंगामा करने व मारपीट का लगाया आरोप

बेतिया : प्रशिक्षु डीएसपी सुरभ सुमन पर प्राथमिकी मामले की जांच करने बुधवार को डीआइजी गोपाल प्रसाद घटना स्थल शिक्षक नगर पहुंचे़ इस दौरान उन्हें घटना के संबंध में संबंधित गवाहों की बारी-बारी से गवाही ली व रिपोर्ट न्यायालय में सौंपने की बात कही़ यहां बता दें कि अप्रैल माह में बसवरिया शिक्षकनगर में एक शादी समारोह में प्रशिक्षु डीएसपी सुरभ सुमन पहुंची व हंगामा करते हुए मारपीट करने का आरोप है़
इस दौरान एक 5 वर्षीय बच्ची को गंभीर चोटें भी आयी थी़ उनके जाने के बाद दुल्हन का आभूषण गायब हो गया था़ इसको लेकर दुल्हन के मामा मुफस्सिल थाना के सुभाषनगर के अवधकिशोर तिवारी ने न्यायालय में प्रशिक्षु डीएसपी के खिलाफ परिवाद दायर किया था़ इसी मामले की जांच करने व घटना के दिन मौजूद लोगों से गवाही लेने डीआइजी गोपाल प्रसाद शिक्षक नगर पहुंचे थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >