प्रभावती ड्रग पर ''रॉयल'' का परचा चस्पा, मांगी रंगदारी

आठ दिन पहले बेल्डर मिस्त्री को जख्मी करने के बाद लेवी का परचा रख शहर में दस्तक देने वाले रॉयल ग्रुप का खौफ अब व्यवसायियों को सताने लगा है़ यह ग्रुप पुलिस की नाकामी का फायदा उठाते हुए आठ दिनों के भीतर ही तीन घटनाओं को अंजाम दे चुका है और परचे के माध्यम से […]

आठ दिन पहले बेल्डर मिस्त्री को जख्मी करने के बाद लेवी का परचा रख शहर में दस्तक देने वाले रॉयल ग्रुप का खौफ अब व्यवसायियों को सताने लगा है़ यह ग्रुप पुलिस की नाकामी का फायदा उठाते हुए आठ दिनों के भीतर ही तीन घटनाओं को अंजाम दे चुका है और परचे के माध्यम से इन वारदातों को अंजाम देने का दावा भी कर रहा है़ हालांकि इस ग्रुप का पुलिस के पास पहले से कोई रिकार्ड नहीं है, लेकिन अब रॉयल का दहशत शहर में फैल गया है़

बेतिया : आठ दिन पहले हरिवाटिका में बेल्डर किशोरी शर्मा को हमने गोली मारी थी़ तुम्हारे दुकान के बाहर पहरा देने वाले गार्ड को 16 मई की रात में गोली हमने हीं मारी थी़ वह बच गया़ अब वह दुकान के बहार पहरा नहीं दे रहा है़ अगर तुम अपना खैर चाहते हो,तो 25 लाख रंगदारी दे दो, वरना तुम भी नहीं बचोगे़ यह कोई फिल्मी डायलग नहीं है़ अपराध जगत में पांव पसार रहे रॉयल की धमकी भरे पत्र का हिस्सा है़ जिसने शहर के बस स्टैंड के पूर्वी गेट के समीप प्रभावती ड्रग हाउस पर शनिवार को पर्चा चस्पा रंगदारी मांग कर सनसनी फैला दिया है़
दवा दुकानदार शैलेन्द्र कुमार का पूरा इसके बाद से परिवार दहशत में है़ एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि दवा दुकान पर रॉयल के नाम पर पर्चा चस्पा कर रंगदारी मांगने की सूचना मिली है़ मामले की छानबीन की जा रही है़ जानकारी के अनुसार, प्रभावती ड्रग हाउस के दुकानदार शैलेन्द्र कुमार अपने घर में हीं दवा की दुकान खोले हुए हैं. घर के आगे दवा दुकान है, पीछे दुकानदार सपरिवार रहते हैं. प्रतिदिन की भांति दुकानदार शैलेन्द्र शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद किये़
शनिवार की सुबह दुकान खोलने गये,तो देखा कि दुकान के शटर पर रॉयल के नाम से पर्चा चस्पा है़ पर्चा के माध्यम से 25 लाख रंगदारी मांगी गयी है़ आइएम ने पर्चा में लिखा है कि दुकान के बाहर पहरा देने वाले को उसके द्वारा 16 मई की रात गोली मारी गयी़ मगर वह बच गया़ पहरेदार तो बच गया, लेकिन तुम नहीं बच पाओगे़ हरिवाटिका में बेल्डर किशोरी शर्मा के साथ हुए घटना में भी आइएम रॉयल ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है़
25 लाख रुपये की मांगी रंगदारी
22 मई को बालू-पत्थर व्यवसायी से 10-10 लाख मांगी थी रंगदारी
आइएम रॉयल ने बेल्डर किशोरी शर्मा के साथ घटना को 22 मई को अंजाम दिया था़ घटना को अंजाम देने के बाद आइएम ने घटना स्थल पर एक पर्चा छोड़ था़ जिसमें हरिवाटिका के हीं दो बालू-पत्थर व्यवसायी से 10-10 लाख की रंगदारी मांगी गयी थी़ रंगदारी नहीं देने पर अंजाम बुरा होने की धमकी भी दिया गया था़
पुलिस को दी खुली चुनौती : ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देकर रॉयल ने पुलिस को खुली चुनौती कर दी है़ लेकिन, पुलिस अभी तक इस ग्रुप का पता नहीं लगा सकी है़ जबकि 22 मई को ही रॉयल ने वारदात को अंजाम दिया था, पर पुलिस अभी तक इसका परदाफाश नहीं कर सकी है़
रॉयल का खौफ
सप्ताह भीतर ताबड़तोड़ दूसरी घटना से व्यवसायियों में दहशत, 16 मई की रात दुकान में की थी गोलीबारी
आठ दिन पहले बेल्डर मिस्त्री को जख्मी कर हरिवाटिका के बालू दुकान पर रखा था रॉयल के नाम की 10-10 लाख लेवी का परचा
16 मई की रात प्रभावती ड्रग हाउस के गार्ड पर की थी गोलीबारी, बच गया था गार्ड
अब दुकान पर परचा सटा 25 लाख तैयार रखने की लिखी बात, नहीं तो जान से मारने की दी धमकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >