बेतिया : स्वयं सहायता समूह गठन के नाम पर एक एनजीओ संस्थान दो लाख लेकर फरार हो गया है़ महिलाओं के शिकायत पर कालीबाग पुलिस ने पहले एनजीओ के कन्हैया प्रसाद को हिरासत में ली व बाद में छोड़ दी़ इससे ठगी की शिकार हुई महिलाएं आक्रोशित हो गयी़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दो दर्जन से ज्यादा महिलाओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया़ मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा ने आक्रोशित महिलओं को समझा-बुझा कर शांत कराया़ कालीबाग ओपी पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया़
कालीबाग पुलिस ने थाने से छोड़े गये एनजीओ के कालीबाग निवासी कन्हैया प्रसाद को गिरफ्तार कर ली व उसकी बाइक भी जब्त कर ली़ एसपी कार्यालय पहुंची चनपटिया, विश्वास, हिरपुर, चुहड़ी, सिरिसया के कृष्णावती देवी, रामावती देवी, मंजू देवी, एतवरिया देवी आदि महिलाओं ने एसडीपीओ को बताया कि द्वार देवी चौक पर आशा-ज्योति नाम की संस्थान खुली थी़ बैरिया थाना के चुरिहरवा टोला के गोपाल पटेल का पुत्र राकेश पटेल व कालीबाग के कन्हैया प्रसाद ने स्वयं सहायता समूह का गठन बैंक में खाता खोलने के नाम पर प्रति महिलाओं से 5-5 हजार की वसूल कर लिया़ खाता खुलने के बाद एक-एक लाख रुपया का ऋण दिलाने की बात कही था़ लेकिन इधर दो माह से पूर्व संस्थान कार्यालय में ताला लगा फरार हो गया.
