शहाबुद्दीन विशेष केंद्रीय कारा के अस्पताल में हैं भरती

शहाबुद्दीन को बीमारी के दौरान मिल रहा दूध और फल जेल में बंद आम कैदी अस्पताल जाकर शहाबुद्दीन का हाल पूछ रहे बैरिया (प. चंपारण) : बैरिया की बैजुआ पंचायत में चुनाव को लेकर सोमवार देर शाम मुखिया प्रत्याशी व समर्थकों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ. इसमें निवर्तमान मुखिया सह प्रत्याशी कुंती देवी के […]

शहाबुद्दीन को बीमारी के दौरान मिल रहा दूध और फल

जेल में बंद आम कैदी अस्पताल जाकर शहाबुद्दीन का हाल पूछ रहे
बैरिया (प. चंपारण) : बैरिया की बैजुआ पंचायत में चुनाव को लेकर सोमवार देर शाम मुखिया प्रत्याशी व समर्थकों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ. इसमें निवर्तमान मुखिया सह प्रत्याशी कुंती देवी के पति नंदलाल यादव व प्रत्याशी जयनारायण यादव के समर्थक मिश्रीलाल यादव की हत्या कर दी गयी. वहीं, आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये़, जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है़ घटना यूपी के कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र की है.
वहां की पुलिस ने प्रत्याशी जयनारायण यादव समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से बोलेरो समेत कई क्षतिग्रस्त बाइक भी जब्त की गयी है. घटनास्थल से धारदार हथियार, बंदूक व कारतूस भी बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार, बैरिया के बैजुआ पंचायत के ज्यादातर मतदाता कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के गड़हियां गांव में परिवार के साथ रहते हैं. सोमवार को बैजुआ से मुखिया प्रत्याशी जयनारायण यादव समर्थकों के साथ वहां प्रचार के लिये गये़ इसके बाद शाम को मुखिया प्रत्याशी पति नंदलाल यादव भी समर्थकों के साथ वोट मांगने पहुंचे. प्रचार के दौरान जयनारायण व नंदलाल आमने-सामने हो गये और किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गयी. इसी दौरान एक पक्ष से ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी. गोली जयनारायण यादव के समर्थक राजघाट गोबरही निवासी रघुनाथ, रामआशीष, अच्छेलाल व मिश्री को लगी. आरोप है कि इसके बाद जयनारायण के समर्थकों ने नंदलाल व उनके समर्थकों पर पथराव शुरू कर दिया. दोनों पक्षों की ओर से ईंट, लाठी-डंडा चलने लगे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >