आइएम के नाम पर दो व्यवसायियों से मांगी 10-10 लाख रुपये की लेवी

बेतिया : शहर के हरिवाटिका चौक के दो बालू- पत्थर व्यवसायियों से आइएम रॉयल के नाम पर अपराधियों ने 10-10 लाख की लेवी मांगी है. दहशत फैलाने के लिये अपराधियों ने बानूछापर निवासी वेल्डर मिस्त्री किशोरी शर्मा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके अलावा एक धमकी भरा पत्र भी फेंका है. […]

बेतिया : शहर के हरिवाटिका चौक के दो बालू- पत्थर व्यवसायियों से आइएम रॉयल के नाम पर अपराधियों ने 10-10 लाख की लेवी मांगी है. दहशत फैलाने के लिये अपराधियों ने बानूछापर निवासी वेल्डर मिस्त्री किशोरी शर्मा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके अलावा एक धमकी भरा पत्र भी फेंका है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना रविवार अहले सुबह करीब तीन बजे की बतायी गयी है. वेल्डर मिस्त्री को इलाज केÂ बाकी पेज 15 पर

आइएम के नाम
लिए एमजेके अस्पताल में भरती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. इस मामले में पुलिस ने बानूछापर के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की.
एसडीपीओ ने बताया कि वेल्डर मिस्त्री किशोरी शर्मा पर हमला के आरोप में बानूछापर के अली अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं पत्थर व्यवसायियों से आइएम के नाम पर लेवी मांगने के मामले की गहनता से जांच की जा रही है. वेल्डर मिस्त्री के होश में भी आने का इंतजार किया जा रहा है़
बताया जाता है िक बानूछापर के किशोरी शर्मा की हरिवाटिका चौक पर वेल्डिंग की दुकान है. वे वहां वेल्डर मिस्त्री का काम करते हैं. रोज की तरह शनिवार को दुकान में काम खत्म कर खाना खाने के बाद सो गये. इसी बीच सुबह करीब तीन बजे अचानक किशोरी को अपराधियों ने पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. वेल्डर मिस्त्री के शोर पर आस-पास के लोग पहुंचते, इससे पहले अपराधियों ने दो बालू-पत्थर व्यवसायियों से 10-10 लाख लेवी का धमकी भरा पत्र फेंक कर फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >