नालियां उफनायीं सड़कों पर लबालब पानी

थाने में छात्र व ताड़ी िवक्रेता की िपटाई का मामला पहंुचा मानवाधिकार आयोग बेतिया : चनपटिया थाने में छात्र सिद्धार्थ व बैरिया पुलिस द्वारा ताड़ी विक्रेता अमर चौधरी को पीट हाथ तोड़े जाने का मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है़ मानवाधिकार कार्यकर्ता सह जिला स्तरीय सतर्कता व अनुश्रवण समिति के सदस्य अजय कुमार ने […]

थाने में छात्र व ताड़ी िवक्रेता की िपटाई का मामला पहंुचा मानवाधिकार आयोग

बेतिया : चनपटिया थाने में छात्र सिद्धार्थ व बैरिया पुलिस द्वारा ताड़ी विक्रेता अमर चौधरी को पीट हाथ तोड़े जाने का मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है़ मानवाधिकार कार्यकर्ता सह जिला स्तरीय सतर्कता व अनुश्रवण समिति के सदस्य अजय कुमार ने बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को पत्र भेज मामले की शिकायत की है, साथ ही उन्होंने मामले की जांच कर थानाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है़
आयोग को भेजे पत्र में श्री कुमार ने कहा है कि जिले में थानाध्यक्षों द्वारा मानवाधिकार का उल्लंघन किया जा रहा है़ वह भी तब जब समय-समय पर राज्य पुलिस मुख्यालय व जिला पुलिस मुख्यालय की ओर से निर्देश जारी कर लॉ एण्ड आर्डर के बहाने किसी के साथ अमानवीय व्यवहार नहीं करे़ नहीं तो इसे मानवाधिकार उल्लंघन मानते हुए कठोर कार्रवाई होगी़ इसके बाद भी थानाध्यक्षों द्वारा थाना, हाजत व सार्वजनिक स्थलों पर अमानवीय व्यवहार किये जा रहे है़ं जो कि मानवाधिकार हनन के दायरे में है़ अजय कुमार ने चनपटिया व बैरिया के मामले का जिक्र करते हुए पत्र के साथ विभिन्न अखबारों की न्यूज कटिंग भी आयोग को भेजी है़
क्या है मामला : जिले में लगतार दो दिनों कानून के रखवालों पर कानून हाथ में लेते हुए अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा़ इसमें बीते सोमवार को चनपटिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा पर छात्र सिद्धार्थ की बेरहमी से पिटाई का मामला एसपी के पास पहुंचा़ वहीं दूसरे दिन ही मंगलवार को बैरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिहं पर ताड़ी विक्रेता अमर चौधरी की पुलिस से पिटाई कराकर हाथ तोड़ने का मामला आया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >