विधान पार्षद लालबाबू पर ठेकेदारी में रिश्वत मांगने का आरोप:

चनपटिया : राजद के नरकटियागंज प्रखंड अध्यक्ष शेख भोला ने विधान पार्षद लालबाबू प्रसाद पर ठेकेदारी में 10 प्रतिशत रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है़ प्रखंड अध्यक्ष भोला ने जिले के प्रभारी मंत्री मदन सहनी को आवेदन देकर इसकी शिकायत की है़ इसके अनुसार नगर परिषद नरकटियागंज के वार्ड 14, 15 में 20 लाख की […]

चनपटिया : राजद के नरकटियागंज प्रखंड अध्यक्ष शेख भोला ने विधान पार्षद लालबाबू प्रसाद पर ठेकेदारी में 10 प्रतिशत रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है़ प्रखंड अध्यक्ष भोला ने जिले के प्रभारी मंत्री मदन सहनी को आवेदन देकर इसकी शिकायत की है़ इसके अनुसार नगर परिषद नरकटियागंज के वार्ड 14, 15 में 20 लाख की लागत से बनने वाला सड़क एवं नाला निर्माण का कार्य का ठेका मिला था़ उन्होंने उक्त कार्य में करीब 7 लाख रुपया लगाकर काम भी कराया था़

इधर रिश्वत नहीं मिलने पर पार्षद श्री प्रसाद ने जिला शहरी विकाश अभिकरण से कार्य बंद करवा दिया है़ जिस कारण आम जन को काफी कठिनाई हो रही है़ श्री भोला ने मंत्री को आवेदन देकर शीघ्र ही उक्त कार्य पूरा कराने के लिए संबंधित विभाग को आदेशित करने की मांग की है़

जांच के बाद रुका कार्य: पार्षद: इस संबंध में विधान पार्षद लाल बाबू प्रसाद का कहना है कि गलत निर्माण हो रहा था़ इसकी शिकायत पिछली सरकार में ही मेरे द्वारा की गई थी़ जांच के बाद निर्माण कार्य बंद है़ सारे आरोप गलत है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >