झपट्टामारों ने महिला का उड़ाया गहना व पैसे से भरा पर्स, तीन गिरफ्तार

गिरफ्तार झपट्टामारों के एक अन्य सहयोगी पर्स ले हुआ फरार शहर के सोआबाबू चौक पर टैम्पू पकड़ने के लिए खड़ी थी महिला बेतिया : शहर के सोआबाबू चौक पर टैम्पू पकड़ने के लिए खड़ी महिला का झपट्टामारों ने गहना व पैसे से भरा पर्स उड़ाया लिया़ पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए तीन झपट्टामारों को […]

गिरफ्तार झपट्टामारों के एक अन्य सहयोगी पर्स ले हुआ फरार

शहर के सोआबाबू चौक पर टैम्पू पकड़ने के लिए खड़ी थी महिला
बेतिया : शहर के सोआबाबू चौक पर टैम्पू पकड़ने के लिए खड़ी महिला का झपट्टामारों ने गहना व पैसे से भरा पर्स उड़ाया लिया़ पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए तीन झपट्टामारों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर ली़ जबकि उनका एक अन्य सहयोगी गहना व पैसा भरा पर्स लेकर फरार हो गया़ फरार झपट्टामार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है़
गिरफ्तार सभी झपट्टामार हाट सरैया के राजू कुमार (14 वर्ष) आकाश कुमार (14 वर्ष), अकलू प्रसाद (12 वर्ष) बताये गये हैं. वहीं फरार उनके अन्य सहयोगी जितेन्द्र महतो (14 वर्ष) भी हाट सरैया का हीं रहने वाला है़ उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़ गिरफ्तार झपट्टामारों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है़ नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि तीन गिरफ्तार झपट्टामारों ने अपने बयान में बताया है कि उसका एक अन्य साथी जितेन्द्र महतो के पास गहना व पैसे से भरा पर्स है़
घटना का अंजाम झोला में रखे पर्स को ब्लेड मार कर उड़ाने की बात आरोपियों ने स्वीकार की है़ बताया जाता है कि 18 मई को पूर्वी चम्पारण जिले के पहाड़पुर थाना के उत्तरी नुनियातुरहा टोली के परमानंद प्रसाद की पत्नी निर्मला देवी बेटी की शादी के लिए समान खरीदने बेतिया आयी थी़ मीना व लाल बाजार से करीब एक लाख कीमत के सोना का आभूषण की खरीदारी की़ आभूषण खरीदने कर पर्स में रखने के बाद झोले में डाल
दी़ पर्स में आभूषण के अलावे 14 हजार नगद भी था़ वह टैम्पू पकड़ने के लिए सोआबाबू चौक पर खड़ी थी़ तभी चार झपट्टामारों ने झोले को ब्लेड़ से फाड़ कर गहना व पैसे से भरे पर्स को उड़ा कर फरार हो गये़ महिला ने घटना की सूचना नगर थानाध्यक्ष को दी़ महिला की सूचना पर पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए तीन झपट्टामारों को उनके घर हाट सरैया से छापेमारी कर गिरफ्तार कर ली़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >