बैरिया थानाध्यक्ष ने ताड़ी विक्रेता का तोड़ा हाथ

बेतिया : जिले में लगातार दूसरे दिन कानून के रखवालों पर खुद कानून हाथ में लेने का आरोप लगा. मंगलवार को जहां चनपटिया थानाध्यक्ष राजीव ने थाने में छात्र की पिटाई की. वहीं बुधवार को बैरिया थानाध्यक्ष संजय सिंह ने एक ताड़ी विक्रेता को पिटाई कराकर उसका हाथ तोड़ दिया. पुलिस की पिटाई से अचेत […]

बेतिया : जिले में लगातार दूसरे दिन कानून के रखवालों पर खुद कानून हाथ में लेने का आरोप लगा. मंगलवार को जहां चनपटिया थानाध्यक्ष राजीव ने थाने में छात्र की पिटाई की. वहीं बुधवार को बैरिया थानाध्यक्ष संजय सिंह ने एक ताड़ी विक्रेता को पिटाई कराकर उसका हाथ तोड़ दिया. पुलिस की पिटाई से अचेत पड़े पीड़ित विक्रेता को परिजनों ने एमजेके सदर अस्पताल में भरती कराया है. उसके शरीर पर गंभीर जख्म के निशान हैं.

मामले में सूचना पर अस्पताल पहुंची टाउन थाने की पुलिस पीड़ित का फर्द बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. ताड़ी विक्रेता नगर

बैरिया थानाध्यक्ष ने…
थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक का रहनेवाला अमर चौधरी है. पुलिस को दिये बयान में ताड़ी विक्रेता अमर चौधरी ने बताया है कि वह ताड़ के पेड़ से ताड़ी निकाल कर बड़ा नहर के पास बेच रहा था़ इसी बीच बैरिया थाना के बड़ाबाबू पुलिस जीप से दल-बल के साथ आये. वे जीप में बैठे रहे व जीप से छह-सात की संख्या में पुलिस जवान उतरे. गाड़ी से उतरते ही जवान ने गैलन में रखी ताड़ी को उठा लिया. जब गैलन को विक्रेता नहीं छोड़ा व ताड़ी बेचने पर रोक नहीं होने की बात कही, तो बड़ा बाबू ने अपना आपा खो दिया और सिपाहियों को उसकी पिटाई करने का आदेश दिया.
जवानों ने अमर की जमकर धुनाई कर दी. लाठी से चोट लगने के कारण अमर के हाथ की हड्डी टूट गयी़. इस संदर्भ में बैरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का कहना है कि वह ताड़ी बेच रहा था. ताड़ी नहीं बेचना है. ताड़ी हटाने के दौरान उसे हल्की चोट आयी है. वहीं एएसपी अभियान राजेश कुमार थानाध्यक्ष के बचाव में आ गये. उन्होंने कहा कि घटना के समय थानाध्यक्ष संजय सिंह अपनी टीम के साथ मझौलिया पंचायत चुनाव में थे.
गैलन में शराब डाल पुलिस भेज देती जेल
पुलिस की पिटाई से जख्मी अमर चौधरी ने बताया कि पेड़ से उतार कर ताड़ी बेचने पर रोक नहीं है. लिहाजा पुलिस के आने पर वह गैलन देने को राजी नहीं था. क्योंकि पुलिस गैलन में शराब मिला मुझे जेल भेज देती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >