पार्किंग शुल्क को ले ट्रैक्टर मालिक से मारपीट

युवक ने नगर थाना में दो लोग के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी बेतिया : शहर के बसवरिया पीपल चौक के समीप मंगलवार की अहले सुबह पार्किंग शुल्क के नाम पर नगर परिषद ठेकेदार के आदमियों ने ट्रैक्टर मालिक से मारपीट कर रंगदारी मांगी़ इस बावत मुफस्सिल थाना के पूर्वी करगहिया बेलबाग के सुनील कुमार ने […]

युवक ने नगर थाना में दो लोग के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी

बेतिया : शहर के बसवरिया पीपल चौक के समीप मंगलवार की अहले सुबह पार्किंग शुल्क के नाम पर नगर परिषद ठेकेदार के आदमियों ने ट्रैक्टर मालिक से मारपीट कर रंगदारी मांगी़ इस बावत मुफस्सिल थाना के पूर्वी करगहिया बेलबाग के सुनील कुमार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ दर्ज प्राथमिकी में कालीबाग के मोहम्मद शहिद, बसवरिया पीपल चौक के लखन पटेल के पुत्र भगत पटेल को आरोपी बनाया गया है़
प्राथमिकी में सुनील ने बताया है कि वे अपने ट्रैक्टर पर लाद कर बैरिया थाना के लौकरिया से घरेलू समान आ रहे थे़ पिपल चौक के समीप आरोपियों ने नगर परिषद का ठेकेदार कह ट्रैक्टर को रोका व 50 रूपये का रशीद देकर पार्किंग शुल्क की मांग की़ जब सुनील ने यह कहते हुए विरोध किया कि घरेलू समान पर पार्किंग शुल्क नहीं लगता है,तो आरोपियों ने नियम-कानून नहीं पढ़ाने की बात करते हुए कहा कि यह रंगदारी टैक्स है़ देना हीं होगा़
जब रशीद पर ठेकेदार का नाम नहीं होने की बात कह सुनील ने विरोध किया,तो आरोपियों ने मारपीट कर 17 हजार रूपया लूट कर फरार हो गये़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >