चाकू मार कर व्यवसायी को किया घायल

पिता-पुत्र का अस्पताल में चल रहा इलाज बेतिया : शहर के हरिवाटिका चौक के समीप व्यवसायी ललन प्रसाद को दो भाईयों ने चाकू से गोंद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया़ पिता को बचाने गये अंधे पुत्र को हमलावरों ने लोहे के रड से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया़ पिता-पुत्र का […]

पिता-पुत्र का अस्पताल में चल रहा इलाज

बेतिया : शहर के हरिवाटिका चौक के समीप व्यवसायी ललन प्रसाद को दो भाईयों ने चाकू से गोंद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया़ पिता को बचाने गये अंधे पुत्र को हमलावरों ने लोहे के रड से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया़ पिता-पुत्र का इलाज एमजेके अस्पताल में चल रहा है़ पुलिस को दिये गये बयान में व्यवसायी ललन प्रसाद ने बताया है कि
वे अपने दुकान में सोये थे़ इसी बीच जमुना प्रसाद के दो पुत्र जितेन्द्र प्रसाद व हरगुन प्रसाद व्यवसायी के दुकान पर आये़ दुकान पर आने के बाद आरोपियों ने पिता जमुना द्वारा बुलाने की बात कही़ जब वह दुकान से बाहर आया,तो आरोपियों ने चाकू से गोंद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया़
व्यवसायी के शोर मचाने पर अंधा पुत्र रवि कुमार बचाने आया,तो आरोपियों ने लोहे के रड़ से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >