चनपटिया थानाध्यक्ष ने थाने में छात्र को पीटा

बेतिया : चनपटिया थाने की चहारदीवारी के भीतर इंटर के एक छात्र की बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. पिटाई का आरोप थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा पर लगा है. मामला सोमवार की देर शाम का है. इलाज कराने के बाद मंगलवार को एसपी से मिल पीड़ित छात्र सिद्धार्थ ने इसकी शिकायत की है. […]

बेतिया : चनपटिया थाने की चहारदीवारी के भीतर इंटर के एक छात्र की बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. पिटाई का आरोप थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा पर लगा है. मामला सोमवार की देर शाम का है. इलाज कराने के बाद मंगलवार को एसपी से मिल पीड़ित छात्र सिद्धार्थ ने इसकी शिकायत की है. छात्र के पीठ पर गंभीर जख्म के निशान हैं और हाथ में भी चोटें आयी है.

जानकारी के अनुसार, चनपटिया नगर के वार्ड नंबर सात के रहनेवाले नृपेंद्र रंजन प्रसाद का उनके भाई से भूमि विवाद है़ इस मामले में सोमवार शाम
चनपटिया थानाध्यक्ष ने
थाने के चौकीदार संतोष कुमार ने नृपेंद्र रंजन के मोबाइल पर फोन कर उन्हें थाने में बुलाया. थानाध्यक्ष के बुलावे पर नृपेंद्र रंजन अपने पुत्र सिद्धार्थ के साथ थाना पहुंचे. जहां पहले से उनकी विपक्षी व भाभी सरिता देवी मौजूद थी़ आरोप है कि थानाध्यक्ष ने पूछताछ के बाद नृपेंद्र रंजन की कॉलर पकड़ पिटाई शुरू कर दी. पिता को पिटता देख सिद्धार्थ ने थानाध्यक्ष को रोका, तो वह उसे डंडे से पीटने लगे़ इस मामले में मंगलवार को एसपी से मिल सिद्धार्थ ने इसकी लिखित शिकायत की़ बता दें कि सिद्धार्थ बेतिया के गुलाब मेमोरियल कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र है़
अचरण प्रमाण पत्र नहीं देने दी धमकी
एसपी को दिये आवेदन में पीड़ित छात्र सिद्धार्थ ने आरोप लगाया है कि पिटाई के बाद थानाध्यक्ष ने उसे अभद्र शब्द कहे गये व धमकी भी दी. कहा गया कि तुम पागल हो, तुम्हारा आचरण पत्र मेरे द्वारा नहीं बनाया जायेगा. इधर, थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि आरोप किसी पर भी लगाया जा सकता है. एक दिन पहले पट्टीदारों के बीच आपस में विवाद हुआ था. मैंने किसी की पिटायी नहीं की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >