बेतिया : चनपटिया थाने में थानाध्यक्ष के बुलावे पर पिता के संग पहुंचा सिद्धार्थ अपने आंखों के सामने पिता को पिटता देख खुद को नहीं रोक सका. तुरंत उठा और थानेदार को रोकते हुए बोला कि सर प्लीज एक मिनट रुकिये. यह बात थानाध्यक्ष को इतनी नागवार गुजरी कि वह पिता नृपेंद्ररंजन को छोड़ सिद्धार्थ पर ही डंडे बरसाने लगे.
यह बात मंगलवार को सिद्धार्थ ने एसपी से कही. अपने हाथ व पीठ पर उभरा जख्म दिखाते हुए सिद्धार्थ ने मामले में न्याय की गुहार लगायी. जख्म देखने के बाद एसपी ने पीड़ित को कार्रवाई का पूरा भरोसा दिया. एसपी विनय कुमार ने बताया कि वह इस मामले की वरीय पदाधिकारी से जांच करायेंगे. रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा से इसका स्पष्टीकरण मांगा जायेगा.
