15.68 लाख की हेराफेरी में दो कर्मचारी गिरफ्तार

बेतिया : जिला परिवहन विभाग के दो कर्मचारियों को 15.68 लाख रुपये की हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. नगर थाना पुलिस ने बुधवार को दोनों को डीटीओ कार्यालय से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किया गया एक कर्मी कुंदन कुमार मोतिहारी का रहनेवाला है, जो डीटीओ कार्यालय में ऑपरेटर है़ वहीं समस्तीपुर का रहनेवाला […]

बेतिया : जिला परिवहन विभाग के दो कर्मचारियों को 15.68 लाख रुपये की हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. नगर थाना पुलिस ने बुधवार को दोनों को डीटीओ कार्यालय से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किया गया एक कर्मी कुंदन कुमार मोतिहारी का रहनेवाला है, जो डीटीओ कार्यालय में ऑपरेटर है़ वहीं समस्तीपुर का रहनेवाला दूसरा कर्मचारी लक्ष्मण प्रसाद बतौर प्रोग्रामर डीटीओ कार्यालय में कार्य करता है़ पुलिस ने यह कार्रवाई डीटीओ नवरोज भगत के आवेदन पर की है़
जानकारी के अनुसार, बीते चार मई को महालेखाकार की टीम ने डीटीओ कार्यालय की ऑडिट की थी़ रिपोर्ट में 15 लाख 68 हजार रुपये के गबन की पुष्टि हुई है़ रिपोर्ट में बताया गया है कि सर्वर में
छेड़छाड़ व टैक्स के मामले में हेराफेरी कर रकम गबन किया गया है. रिपोर्ट आने के बाद से ही डीटीओ कार्यालय में खलबली मच गयी़ लिहाजा मामला खुलने पर आनन-फानन में डीटीओ नवरोज भगत की ओर से कर्मी कुंदन व लक्ष्मण प्रसाद के खिलाफ गबन करने का थाने में आवेदन दे दिया गया़ नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि दोनों कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है़ उनसे पूछताछ की जा रही है. कुछ अन्य अहम जानकारी भी मिली है़ जल्द ही इसका परदाफाश कर लिया जायेगा.
गड़बड़ी में कई और भी!. कार्यालय में 15.68 लाख की हेरफेर में कई और कर्मचारियों व बिचौलियों का नाम सामने आ रहा है़ पुलिस सूत्रों के मुताबिक बड़े पैमाने पर गबन किया गया है. इसको लेकर पुलिस कुछ और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है. हालांकि अभी इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है़
मोतिहारी का रहनेवाला है गिरफ्तार कर्मी कुंदन, लक्ष्मण समस्तीपुर का निवासी
सर्वर में छेड़छाड़ कर किया गया गबन, गिरफ्तारी होने से बढ़ी खलबली
– कई और कर्मी व बिचौलियों के भी शामिल होने की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >