रात में आंधी-पानी क्या आई एक साथ कई परेशानियों ने धावा बोल दिया़ नगर परिषद के सफाई व्यवस्था की पोल खुल गयी. बिजली विभाग के दावे भी फुस्स हो गये़ नतीजा शहरवासियों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा़ शहर में जगह जगह जलजमाव देखने को मिल रहा है.
आफत एक
जलजमाव से हुई राहगीरों को परेशानी
बेतिया : बारिश के बाद शहर में चहुंओर जलजमाव की स्थिति बनी गई़ इतना ही नहीं सफाई नहीं होने से नालियों में भरा कचरा सड़कों पर बहने लगा़ इससे राहगीरों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा़ कितने लोगों के कपड़े तक खराब हो गये़ इसके बाद भी नप की ओर से बारिश की पानी को निकालने की कोई पहल नहीं की गई़
आफत दो
गुल रही बिजली अंधेरे में रहा आधा शहर
हल्की आंधी क्या आयी, बिजली विभाग की लचर व्यवस्था की हकीकत दिख गई़ बत्ती गुल हो गये़ आधा शहर पूरी रात अंधेरे में रहा़ तीन लालटेन चौक पर तो पूरे 24 घंटे बिजली नहीं आयी़ कंट्रोल रूम से बताया गया कि गौशाला ट्रांसफाॅर्मर का जंफर उड़ गया़ इसके अलावे शहर के जगजीवन नगर, नौरंगाबाग आदि स्थानों पर भी बिजली रात में नहीं आयी़
आफत तीन
फागिंग नहीं होने से मच्छरों का बढ़ा आतंक
बारिश के बाद मच्छरों का आतंक भी एकाएक बढ़ गया़ एक तो बिजली नहीं, ऊपर से मच्छरों का आतंक लोगों को खूब रूलाया़ लोग अफसरों पर झल्लाते नजर आये़ बता दें कि कई बाद फागिंग के बाद भी नप की ओर शहर में फागिंग नहीं करायी जा रही है़
घुसे सात बांग्लादेशी
देश में सात संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक के घुसने की सूचना
एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता बरतने का दिया निर्देश
आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का मिला है संकेत
बेतिया : देश में सात संदिग्ध बंगलादेशी नागरिकों के घुसे हैं. संदिग्धों के भारत में प्रवेश करने की सूचना खुफिया विभाग ने सभी पुलिस अधीक्षकों को दिया है़ खुफिया विभाग के सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है़ साथ ही धार्मिक संगठनों के कार्यक्रमों पर विशेष नजर रखने का भी आदेश दिया है़
खुफिया विभाग ने अपने सूचना में बताया है कि देश में सात संदिग्ध बंगलादेशी नागरिक घुसे हुए हैं. वे एक धार्मिक संगठन से जुड़ कर भ्रमण भी कर रहे हैं. सभी सातों का आतंकवादी गतिविधयों में शामिल होने का संकेत भी मिला है़ ये सभी धार्मिक संगठन से जुड़ कर भ्रमण के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डाल सकते हैं. ऐसे में धार्मिक संगठनों के कार्यक्रमों एवं उसमें शामिल होने वालों पर भी नजर रखने की जरूरत है़ ताकि संदिग्ध अपने नापाक इरादे में कामयाब नहीं हो सके़
