जिले के 68 गुरुजी के लिए अंतिम मौका

बेतिया : दो बार दक्षता परीक्षा फेल जिले के 68 गुरुजी के लिए इस बार अंतिम मौका है़ इस बार अगर गुरू जी विभागीय लाइफ लाइन को पार नहीं कर सके, तो शिक्षण करने का उनका यह सपना चकना चूर हो सकता है़ क्यों िक फेल होने पर अब दूसरा मौका िफर नहीं िमलेगा. बताते […]

बेतिया : दो बार दक्षता परीक्षा फेल जिले के 68 गुरुजी के लिए इस बार अंतिम मौका है़ इस बार अगर गुरू जी विभागीय लाइफ लाइन को पार नहीं कर सके, तो शिक्षण करने का उनका यह सपना चकना चूर हो सकता है़ क्यों िक फेल होने पर अब दूसरा मौका िफर नहीं िमलेगा.

बताते चले कि काफी जदोजहद के बाद शिक्षा विभाग ने दो बार दक्षता फेल गुरुजनों के लिए गुरु बनने का अंतिम मौका देने का मन बनाया है़ निकट भविष्य में ही एक बार फिर से गुरूजी के लिए विभाग दक्षता परीक्षा आयोजित करने जा रहा है़
इस परीक्षा में जिले के 68 गुरुजी भाग लेगें.
इसमें बेतिया प्रखंड के 2, बगहा-1 प्रखंड के 1, बगहा -2 के 4, बैरिया के 6, भितहां के 4, चनपटिया के 5, गौनाहा के 6, लौरिया के 3, मधुबनी के 1, मझौलिया के 2, मैनाटांड के 1, नौतन के 4, नरकटियागंज के 9, रामनगर के 7, सिकटा के 7, ठकराहां के 2 तथा योगापट्टी प्रखंड के 3 शिक्षकों के साथ जिले के कुल 68 गुरुजी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >