नप. 20 दिन और इंतजार करिये, शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव
अपना शहर क्लीन शहर की ओर कदम बढ़ाने लगा है. इसके लिए नप की ओर डोर टू डोर कूड़ा उठाने की तैयारी तेज कर दी गयी. दावा है कि पहली जून से योजना लागू हो जायेगी. नप के सफाईकर्मी सीटी बजा आपके घर से कूड़ा ले जायेंगे.
बेतिया : अब शहर के सड़कों पर कूड़ा-कचरा नहीं मिलेगा. नगर परिषद प्रशासन ने क्लीन शहर बनाने को लेकर सफाई की नई योजना लागू करने जा रहा है. शहर को चाकचक करने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा का उठावा करने की योजना नप प्रशासन ने बनाया है.
इसको लेकर निविदा की भी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा,तो महानगरों की तरह अगले 20 दिन यानी पहली जून से सफाई की व्यवस्था शुरू हो जायेगी. इस व्यवस्था में डोर-टू-डोर कूड़ा का उठाव किया जायेगा. सफाई व्यवस्था निजी हाथों को सौंपी जायेगी. इस सुविधा का लाभ शहरवासियों को लेने के लिए प्रति माह 20 रुपया सफाई एजेंसी को देना होगा.
कूड़ा जाम करने को ले उपलब्ध करायेंगे बाल्टी
नई सफाई व्यवस्था के तहत शहरवासियों को नगर परिषद की ओर से कूड़ा जमा करने के लिए एक बाल्टी उपलब्ध करायेगी जायेगी. बाल्टी नि:शुल्क दिया जायेगा. इसमें घर वाले कूड़ा जमा करेंगे. अगले दिन सफाई कर्मी उनके घर जा कर कूड़े का उठावा करेंगे.
वार्ड़ों से नहीं हटेंगे सफाई कर्मी
डो-टू-डोर कूड़ा उठावा का काम निजी हाथों के सौंपने के बाद भी वार्ड से सफाई कर्मियों को नहीं हटाया जायेगा. कारण की निजी एजेंसी केवल घर-घर से कूड़ा-कचरा का उठावा करेगी. नाला व सड़कों की सफाई का जिम्मा सफाई कर्मियों का होगा.
कई पार्षदों ने उठायी थी मांग
नप के बोर्ड की बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव की मांग कई पार्षदों ने उठायी थी. मांगों पर बोर्ड ने गंभीरता से विचार किया था व डोर-टू-डोर कूड़ा उठावा की योजना को हरी झंडी बोर्ड ने दे दी.
39 वार्डों में फैला है बेितया शहर
10 टन के करीब रोज निकलता है कूड़ा
35 सफाई वाहन लगे हैं कूड़े निस्तारण में
पहली जून से लागू होगी योजना, देने होंगे हर माह 20 रुपये
डोर टू डोर कूड़ा उठाव योजना के लिए नप में शुरू हुई निविदा
पहली जून से योजना को शुरू करने का नप का दावा
सीटी बजा कूड़ा उठाकर ले जायेंगे नप के सफाई कर्मी
डोर टू डोर कूड़ा उठाये जाने से सड़कों पर नहीं फैलेगा कचरा, क्लीन होगा शहर
