वाहन की स्वीकृति को ले आपस में भिड़े प्रत्याशी व कर्मी

बाद में आओ, पहले जाओ के तर्ज पर किया जा रहा था कार्य बैरिया : प्रखंड मुख्यालय में 26 मई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विगत तीन दिनों से प्रचार-प्रसार के लिए वाहन स्वीकृति के लिए काउंटर पर प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ रही है. इसी क्रम में बुधवार को सुबह 11 बजे […]

बाद में आओ, पहले जाओ के तर्ज पर किया जा रहा था कार्य

बैरिया : प्रखंड मुख्यालय में 26 मई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विगत तीन दिनों से प्रचार-प्रसार के लिए वाहन स्वीकृति के लिए काउंटर पर प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ रही है. इसी क्रम में बुधवार को सुबह 11 बजे काउंटर खुला गया. प्रत्यार्शियों की भीड़ काउंटर पर उमड़ने लगी. लेकिन कर्मियों द्वारा अपने चहेते का काम पहले किया जा रहा था. जबकि पहले से जमा आवेदन पड़े हुए थे. इसको लेकर प्रत्याशियों ने कर्मियों से विरोध जताया.
जिसके बाद प्रत्याशियों व कर्मियों में पहले बहस हुई. जो बाद में झड़प का रूप ले लिया. विवाद बढ़ने पर सीओ अभिषेक आनंद मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराया. उन्होंने प्रत्याशियों को कतार बद्ध करा कर्मियों को सिलशिलेवार ढंग से कार्य निपटाने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >