मझौलिया : आसन पंचायत चुनाव 2016 में प्रत्याशियों का चुनाव खर्च के राशि बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में बढ़ाया गया है. बीडीओ सह निवार्ची पदाधिकारी जितेंद्र राम ने बताया कि पूर्व में पंचायत चुनाव में मुखिया, सरपंच के प्रत्याशियों की खर्च राशि की सीमा 25 हजार रुपया थी.
लेकिन 40 हजार रुपया, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपया, जिला पार्षद प्रत्याशियों का 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपया, वार्ड सदस्यों व पंचों का 10 हजार रुपया से बढ़ाकर 20 हजार रुपया किया गया है. उक्त निर्धारित राशि से ज्यादा खर्च करने पर प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
