दो बोलेरो की टक्कर में पिता-पुत्री व मां की मौत

बेतिया-अरेराज मेन रोड पर हुआ हादसा दरभंगा से बहन की सगाई के बाद लौट रहा था अभय पांडेय का परिवार दूसरी ओर से बारात से लौट रही बोलेरो ने मारी टक्कर दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल तीनों शवों का कराया गया पोस्टमार्टम बेतिया : अरेराज-बेतिया मुख्य मार्ग पर हवाई अड्डा के […]

बेतिया-अरेराज मेन रोड पर हुआ हादसा

दरभंगा से बहन की सगाई
के बाद लौट रहा था अभय
पांडेय का परिवार
दूसरी ओर से बारात से लौट
रही बोलेरो ने मारी टक्कर
दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
तीनों शवों का कराया गया पोस्टमार्टम
बेतिया : अरेराज-बेतिया मुख्य मार्ग पर हवाई अड्डा के समीप रविवार रात दो बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्री व मां की मौत हो गयी. वहीं, करीब दर्जन भर लोग जख्मी हो गये. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एमजेके सदर अस्पताल में भरती कराया. तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है. घटना रात करीब 11.30 बजे की है.
बैरिया के बलुआ पंचायत के मठिया निवासी शिवशंकर पांडेय की पुत्री पिंकी कुमारी की रविवार को दरभंगा में सगाई थी. बड़ा भाई अभय पांडेय बहन पिंकी समेत परिवार के आठ सदस्यों को लेकर बोलेरो से दरभंगा गया था. सगाई कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी वापस घर के लिए आ रहे थे.
इसी बीच रात करीब 11.30 बजे बेतिया के मुफस्सिल थाना के हवाई अड्डा महावीर मंदिर के समीप अचानक बेतिया से जगदीशपुर लौट रही बरात की एक बोलेरो से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयीं. अभय पांडेय की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि इनकी छह वर्षीया पुत्री धनु कुमारी व मां
दो बोलेरो की
शकुंतला देवी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी. हादसे में अभय पांडेय की भाभी गुड़िया देवी(35), भतीजा कुंदन पांडेय (14), भतीजी मुस्कान (12), पत्नी रूबी देवी (32) व बहन पिंकी कुमारी (20) घायल हो गये. हादसे में बोलेरो चालक बैरिया थाना के डुमरिया निवासी अरविंद कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे बेतिया से इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया है.
दूसरे बोलेरो में सवार छह जख्मी.
विपरीत दिशा से जा रही बोलेरो बरात में आयी थी, जो रात में वापस जगदीशपुर जा रही थी. इस बोलेरो में सवार अजीत कुमार, अजय कुमार, धीरज कुमार, अवधेश कुमार, आनंद कुमार, सुनील कुमार भी घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भरती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >