रुपहले पर्दे पर धूम मचा रहे बेतिया के आकाश
लाइफ ओके पर प्रसारित धारावाहिक डा रोशनी में शरद का अभिनय करने वाले कोई और नहीं, बल्कि अपने बेतिया शहर के आकाश सहाय हैं. टीवी की दुनिया में आकाश आज बड़ा नाम बन चुके हैं. बेतिया : अपने बेतिया शहर की गलियों से सपनों की नगरी तक सफर कर मुकाम हासिल करने वाले आकाश अब […]
लाइफ ओके पर प्रसारित धारावाहिक डा रोशनी में शरद का अभिनय करने वाले कोई और नहीं, बल्कि अपने बेतिया शहर के आकाश सहाय हैं. टीवी की दुनिया में आकाश आज बड़ा नाम बन चुके हैं.
बेतिया : अपने बेतिया शहर की गलियों से सपनों की नगरी तक सफर कर मुकाम हासिल करने वाले आकाश अब रुपहले पर्दे पर धूम मचा रहे हैं. कई फिल्मों व टीवी सीरीयल में अभिनय कर चुके आकाश सहाय फिलहाल लाइफ ओके के डा रोशनी में शरद के रोल में हैं. जिसे वह बखूबी निभा रहे हैं.
शहर के हरिवाटिका बाजार समिति के रहने वाले रिटायर्ड इंजीनियर अंजनी कुमार श्रीवास्तव के पुत्र आकाश ने आरएलएसवाई से बीकाम की है. शुरू से अभिनय के प्रति रुझान रखने वाले आकाश को महुआ चैनल के भाग न बाचे कोई कार्यक्रम से टीवी में ब्रेक मिला. महुआ के दुल्हन वही जो ननद मन भाये में लीड रोल में नजर आये.
इनकी लोकप्रियता बढ़ी और उन्हें जीटीवी की धारावाहिक अफसर बिटिया में भागलपुर के डीएम का रोल मिला. स्टार प्लस की एक घर बनाऊंगा में आकाश ने रंजीत का अभिनय किया. इसके अलावे आकाश वाटर प्यूरीफायर, सरिया व क्रीम के टीवी विज्ञापन में भी दिखते हैं.
कई बालीवुड फिल्मों में किया अभिनय
आकाश ने दिल्ली6, क्लब 60, आंखे जैसी बालीबुड फिल्मों में भी अभिनय किया. भोजपुरी की रणभूमि, साजन चले ससुराल, जंग, डाली चढ़ के दुल्हन ससुराल चली जैसी फिल्मों में भी डंका बजाया है.आगे भी कई िफल्मों और धारावाहिकों में उनकी बातचीत चल रही है़ बेितया शहर के अलावा उनके काम से िबहार की भी प्रतिष्ठा और ऊंची होगी ़
लाइफ ओके के डाॅ रोशनी धारावाहिक में शरद का िनभा रहे िकरदार
महाकुंभ के पपेंद्र के रोल से हुए हिट
लाइफ ओके पर प्रसारित धारावाहिक महाकुंभ में पपेंद्र यादव के अभिनय से आकाश खासा हिट हुए. आकाश को बनारस के एमएलए के बेटे पपेंद्र यादव के निगेटिव रोल को लोगों ने खूब सराहा.
लाइफ ओके के महाकुंभ में पपेंद्र यादव का अभिनय से हुए हिट
जीटीवी के अफसर बिटिया व स्टार प्लस के एक घर बनाऊंगा में मिला था रोल
महुआ चैनल के भाग न बाचे कार्यक्रम से टीवी में मिला था ब्रेक
खुश हूं अपनी की गयी भूिमकाओं से
अपना शहर बेतिया हमेशा याद आता है. खुश हूं कि मेरे अभिनय को लोग खासा सराहा है. ऐसे ही लोगों का प्यार मिलता रहे.
आकाश सहाय, अभिनेता
26 को करेंगे शादी
बेतिया से जुनून लेकर मुंबई पहुंच नाम कमाने वाले आकाश 26 अप्रैल को साफ्टवेयर इंजीनियर प्रियंका से परिणय सूत्र में बंध रहे हैं. प्रियंका बनारस की रहने वाली हैं. वैवाहिक कार्यक्रम बेतिया से होगा.