आज शराब नहीं पीने का संकल्प लेंगे अफसर-कर्मी

बेतिया. जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के पदाधिकारी व कर्मी आज मंगलवार को मदिरा सेवन नहीं करने का संकल्प लेंगे. डीएम की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जिला स्तर के सभी कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मी तथा समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय के सभी अफसर, कर्मी समाहरणालय परिसर के बरामदे में इकट्ठा […]

बेतिया. जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के पदाधिकारी व कर्मी आज मंगलवार को मदिरा सेवन नहीं करने का संकल्प लेंगे.
डीएम की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जिला स्तर के सभी कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मी तथा समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय के सभी अफसर, कर्मी समाहरणालय परिसर के बरामदे में इकट्ठा होकर संकल्प पढ़ेंगे.
वहीं अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय कार्यालयों के पदाधिकारी एवं कर्मी अनुमंडल पदाधिकारी व बीडीओ के नेतृत्व में संबंधित अनुमंडल कार्यालय में सामूहिक संकल्प लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >