पीड़ित युवक ने दिखायी दिलेरी झपटामार को धर दबोचा

बेतिया : पीडि़त युवक ने दिलेरी दिखाते हुए झपटामार को धर-दबोचा. झपटामार को पकड़ने के बाद नगर पुलिस के हवाले कर दिया. धराया झपटामार बैरिया थाना के सरैयामन के नवीन कुमार बताया गया है. घटना शहर के एनएच-28 बी सुप्रिया रोड़ अवस्थित रिलायंस स्टोर के समीप की बतायी जा रही है. घटना के बारे में […]

बेतिया : पीडि़त युवक ने दिलेरी दिखाते हुए झपटामार को धर-दबोचा. झपटामार को पकड़ने के बाद नगर पुलिस के हवाले कर दिया. धराया झपटामार बैरिया थाना के सरैयामन के नवीन कुमार बताया गया है. घटना शहर के एनएच-28 बी सुप्रिया रोड़ अवस्थित रिलायंस स्टोर के समीप की बतायी जा रही है.

घटना के बारे में बताया जाता है कि रविवार की देर शाम रामनगर थाना के धनपा निवासी संतोष कुमार रिलायंस स्टोर में खरीदारी करने आया था. खरीदारी करने के बाद वह स्टोर के समीप हीं सड़क किनारे खड़ा हो कर सेलफोन से बात कर रहा था.
इसी बीच सुप्रिया सिनेमा के ओर से बाइक सवार आया व झपटामारते हुए उसका सेलफोन छिन कर भागने लगा.संतोष ने दिलेरी दिखाते हुए झपटामार नवीन की बाइक पीछे से पकड़ लिया. जिससे झपटामार बाइक से गिर गया. बाइक से गिरने के बाद संतोष ने नवीन को पकड़ लिया. तभी आस-पास के लोग आ गये व झपटामार की धुनाई शुरू कर दी.
सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने नवीन को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लेकर थाने ले गयी. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार झपटामार नवीन को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है व उसकी बाइक जब्त कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >