बेतिया : शहर के आईटीआई पूर्वी करगहिया के जयप्रकाशनगर निवासी रिटायर्ड फौजी बृजकिशोर पाठक ने मुफस्सिल थाने में मोहल्ले के सुरजीत कुमार व दीपेंद्र कुमार समेत आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बृज किशोर का कहना है कि सभी आरोपी उसके दरवाजे पर आकर रंगदारी स्वरूप पांच लाख रुपये मांगने लगे. इनकार करने पर सीने पर हथियार सटाकर मार देने की धमकी दी. फिर घर के अंदर से पत्नी व बच्चे को घसीटकर लाये. गले से सोने की चेन व पॉकेट से पचास हजार रुपये निकाल लिये.
रिटायर्ड फौजी से मांगी पांच लाख की रंगदारी
बेतिया : शहर के आईटीआई पूर्वी करगहिया के जयप्रकाशनगर निवासी रिटायर्ड फौजी बृजकिशोर पाठक ने मुफस्सिल थाने में मोहल्ले के सुरजीत कुमार व दीपेंद्र कुमार समेत आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बृज किशोर का कहना है कि सभी आरोपी उसके दरवाजे पर आकर रंगदारी स्वरूप पांच लाख रुपये मांगने लगे. इनकार […]

रिटायर्ड फौजी से मांगी पांच लाख की रंगदारी
जाते-जाते एक हफ्ते में पांच लाख रुपये नहीं देने पर सबको मारकर घर पर कब्जा कर लेने की धमकी भी आरोपितों ने दी. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.