फोन आने के बाद रात के दस बजे घर से निकला था राजू

योगापट्टी : आईटीआई की पढ़ाई कर रहे राजू यादव की हत्या एक पहेली बन गयी है. घरवालों का कहना है कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था. ऐसे में किसने उसे रात के दस बजे फोन कर बाहर बुलाया. इसका पता नहीं लग सका है. घर के लोगों को लगा कि वह बाहर लघुशंका […]

योगापट्टी : आईटीआई की पढ़ाई कर रहे राजू यादव की हत्या एक पहेली बन गयी है. घरवालों का कहना है कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था. ऐसे में किसने उसे रात के दस बजे फोन कर बाहर बुलाया. इसका पता नहीं लग सका है. घर के लोगों को लगा कि वह बाहर लघुशंका के लिए गया है. लेकिन सुबह बिछावन पर उसे न देखकर सबके होश उड़ गये. सबने आस-पास पता करना शुरू किया. लेकिन कहीं से कोई अता-पता नहीं लगा.

पिता बिद्यार्थी यादव ने बताया कि अंत में सभी योगापट्टी थाना गये तो वहां छह किमी दूर नहर से एक शव मिलने की जानकारी हुई. जाकर देखा तो राजू का शव पड़ा था. हाथ पीछे बंधे थे और गले पर दबाव का निशान था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोर्टमॉर्टम के लिए भेजा. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. जिसका अंतिम संस्कार देर शाम किया गया. लेकिन इस बीच बेतिया इंद्रपूरी कॉलोनी में रहकर आईटीआई की पढ़ाई कर रहे राजू का कौन दुश्मन है.

इसका कोई पता नहीं लगा. घरवालों ने बताया कि वह घर से 15 दिन पहले बेतिया गया था. इसके बाद शिवरात्री के दिन घर वापस आया. रात को दस बजे पढ़ाई कर घर से बाहर निकला. लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि वो उसे आखिरी बार देख रहे हैं. घटना के बाद मजदूर पिता व बीमार मां मालती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >