घर में घुस महिला से बदसलूकी, एक लाख लेकर फरार

बेतिया : घर में रह रही अकेली महिला के साथ कतिपय तत्वों ने घर में घुसकर जबर्दस्ती करने का प्रयास किया है. मामला मुफस्सिल थाना के एक गांव का है. महिला के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घर में रखे एक लाख रुपये चुराकर भाग गये. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने […]

बेतिया : घर में रह रही अकेली महिला के साथ कतिपय तत्वों ने घर में घुसकर जबर्दस्ती करने का प्रयास किया है. मामला मुफस्सिल थाना के एक गांव का है. महिला के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घर में रखे एक लाख रुपये चुराकर भाग गये. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि महिला कि शिकायत पर चोरी व बदसलूकी का एफआईआर दर्ज किया गया है.

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा है. इसको लेकर भी जांच की जा रही है. एफआईआर में महिला ने बताया है कि वह दोपहर दो बजे अपने घर में साफ-सफाई कर रही थी. घर में कोई भी पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था. इसी बीच गांव का ही एक व्यक्ति उन्हें अकेला देख घर में घुस गया. जबर्दस्ती करने का प्रयास करने लगा. महिला के शोर मचाने पर उसके अन्य समर्थक भी वहां पहुंच गये. घर में मारपीट व तोड़फोड़ करने के बाद एक लाख रुपये चुराकर भाग गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >