झपट्टामार बाइक सवार बदमाशों ने छीना सेलफोन

बेतिया : झपट्टामार बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार की देर शाम छपरा निवासी अरुण कुमार का सेलफोन लूट फरार हो गये. बदमाशों ने कचहरी के समीप घटना को अंजाम दिया. छपरा जिला के गरावा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकीमपुर निवासी अरुण कुमार भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में लगी नोट गिनने वाली मशीन में आई तकनीकी […]

बेतिया : झपट्टामार बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार की देर शाम छपरा निवासी अरुण कुमार का सेलफोन लूट फरार हो गये. बदमाशों ने कचहरी के समीप घटना को अंजाम दिया.

छपरा जिला के गरावा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकीमपुर निवासी अरुण कुमार भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में लगी नोट गिनने वाली मशीन में आई तकनीकी गड़बड़ी को ठीक करने के लिए बेतिया आये थे. काम कराने के बाद वापस घर लौट रहे थे. अरुण ने बताया कि वे पैदल रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे.

इसी बीच एक व्यक्ति का फोन आया तो वे बात करने लगे. जैसे ही कचहरी के समीप पहुंचे, पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आये. इस क्रम में झपट्टा मारकर सेल को लूटने के बाद दोनों बस स्टैंड की ओर फरार हो गये. मामले में आरुण ने नगर थाना में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >