बैंक से घर जा रहे दंपती से 28 हजार ठगा, केस

नरकटियागंज : शहर के मेन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास से दो युवकों ने मिलकर एक व्यक्ति से 28 हजार रुपये की ठगी कर फरार हो गये. मामले में हरपुर गांव निवासी छोटेलाल पासवान ने शिकारपुर थाना में एक एफआईआर दर्ज कराया है. बताया है कि वह अपनी पत्नी के साथ मेन रोड […]

नरकटियागंज : शहर के मेन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास से दो युवकों ने मिलकर एक व्यक्ति से 28 हजार रुपये की ठगी कर फरार हो गये. मामले में हरपुर गांव निवासी छोटेलाल पासवान ने शिकारपुर थाना में एक एफआईआर दर्ज कराया है. बताया है कि वह अपनी पत्नी के साथ मेन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपये निकालने गया था.

वह बैंक से 30 हजार रुपये निकाला. उसमें से दो हजार रुपये अपनी पत्नी को देकर बाजार भेज दिया. बैंक के पास मेन रोड में दो युवक आकर उसको पहचानते हैं, कहकर एक रूमाल दे दिया. दोनों युवक बोले कि रूमाल में रुपये की गड्डी है. उसके बाद उसको बहला फुसलाकर कर उसका 28 हजार रुपये लेकर वहां से फरार हो गये. जब वह रूमाल खोला तो उसमें रद्दी कागज भरा हुआ था. शिकारपुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >