बेतिया : ट्रैफिक उल्लंघन पर नई जुर्माना नीति लागू होने के बाद देश के तमाम हिस्सों से रोचक खबरें आ रही हैं. कुछ ऐसा ही मामला बेतिया का भी है. जहां बाइक चालक से ट्रैफिक उल्लंघन पर 24 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है. बाइक चालक शहर के हरिवाटिका के रहने वाले मनोज साह हैं. जिन्होंने जुर्माने की रकम भी अदा कर दी है. हालांकि शहर में यह चर्चा होती रही कि करीब 25 हजार कीमत की बाइक पर 24 हजार जुर्माना ही ठोक दिया गया.
25 हजार रुपये की बाइक और 24 हजार जुर्माना
बेतिया : ट्रैफिक उल्लंघन पर नई जुर्माना नीति लागू होने के बाद देश के तमाम हिस्सों से रोचक खबरें आ रही हैं. कुछ ऐसा ही मामला बेतिया का भी है. जहां बाइक चालक से ट्रैफिक उल्लंघन पर 24 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है. बाइक चालक शहर के हरिवाटिका के रहने वाले मनोज साह […]

बाइक चालक मनोज साह पर आरोप है कि वे बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ही बाइक चले रहे थे. और चेकपोस्ट के समीप एक राहगीर को ठोकर मार दी थी. इसमें से मनोज व राहगीर चोटिल हो गये थे. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी बाइक जब्त कर ली थी. एमवीआई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि बाइक चालक मनोज साह के पास ड्राइविंग लाइसेंस के साथ साथ प्रदूषण प्रमाण पत्र भी नहीं था. नियमानुसार बाइक चालक मनोज साह से 24 हजार रुपया जुर्माना वसूल की गयी है. एमवीआई सुनील कुमार सिंह ने आम लोगों से अपील करते हुए बताया कि हर वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करना होगा. साथ ही गाड़ियों के हर कागजात को दुरुस्त रखें. अन्यथा भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है.