रामनगर : कार ने बाइक को मारी ठोकर, एक की मौत

रामनगर : रामनगर के सोनखर रोड में शनिवार को कार ने एक बाइक को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार गौनाहा निवासी समसुल मियां की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति सुभाद्रा थाने के बदौली टांडी निवासी नजारूल सिद्दीकी घायल हो गया. एसपी राजीव रंजन ने बताया कि कार […]

रामनगर : रामनगर के सोनखर रोड में शनिवार को कार ने एक बाइक को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार गौनाहा निवासी समसुल मियां की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति सुभाद्रा थाने के बदौली टांडी निवासी नजारूल सिद्दीकी घायल हो गया.
एसपी राजीव रंजन ने बताया कि कार रामनगर से उत्तर सोनखर की तरफ जा रही थी. इसी दौरान यह घटना हुई. घटना के बाद चालक अपनी कार छोड़ फरार हो गया. कार से 804 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. एसपी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार के मालिक की पहचान की जा रही है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >