जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के फैसले पर मनाया जश्न

भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिला मनाया जश्न बेतिया :जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के संकल्प पेश होने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हर्ष व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है. भाजयूमो के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने पावर हाउस के समीप […]

भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिला मनाया जश्न

बेतिया :जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के संकल्प पेश होने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हर्ष व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है. भाजयूमो के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने पावर हाउस के समीप पटाखा बजाकर खुशी जताया. वहीं मौके पर मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी गयी. मौके पर राणा दिलीप सिंह, राहुल कुमार, अश्विनी कुमार, राजकुमार, शिवराज सिंह, केशव राज, मनीष सिंह आदि भी मौजूद रहे.

नौतन प्रतिनिधि के अनुसार इसकी खबर जैसे ही कानों में पडी, सभी लोग अपना काम काज छोडकर टीवी से चिपक गये. जैसे ही सांसद में बिल पेश हुआ चारों ओर खुशियाली की लहर दौड गयी. सभी लोग एक दुसरे का मुंह मीठा कराते हुए खुशी का जश्न मनाया. इधर भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह उर्फ दिग्विजय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक खाप टोला गांव मे की गयी.

मौके पर जिला भाजपा महामंत्री रूपकलाल श्रीवास्तव, चंद्रमा सिंह, छोटेलाल कुशवाहा, मोतीलाल साह, जमादार मुखिया, प्रदीप राय, मुन्ना विधार्थी,उतरी मंडल अध्यक्ष राजकिशोर ठाकुर, महेन्द्र साह, मुन्ना गिरी, बलिराम दूबे सहित अन्य लोग मौजूद होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मना कर एक दूसरे को बधाई दिया.

सिकटा प्रतिनिधि के अनुसार जम्मू कश्मीर से 370 हटाने के बाद हर भारतीयों में खुशी की लहर दौड़ गई है. स्थानीय बाजार के सैकड़ों युवाओं ने पटाखा फोड़ कर खुशी का इजहार किया है. मन्दिर समिति के अध्यक्ष राजन चौरसिया, लक्ष्मण ठाकुर, समाज सेवी दिलीप जायसवाल, बुनीलाल राम, भाजपा के सत्यप्रकाश सर्राफ,राजेन्द्र पटवा, रबीन्द्र गुप्ता, समेत कई अन्य लोगों ने इसे ऐतिहासिक करार दिया.

मैनाटांड़ : प्रतिनिधि के अनुसार जम्मू-कश्मीर से 370 को हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा करने के ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का मैनाटाड़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें सहृदय आभार व अभिनंदन किया है. भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र प्रसाद ,अनिल पटेल ,राजेंद्र प्रसाद, जनार्दन प्रसाद कुशवाहा, डॉक्टर धनंजय त्रिपाठी,नरोत्तम कुमार, अशोक सुब्बा, अजय कुमार आदि ने बताया कि यह सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है. मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अबीर लगाकर खुशी मनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >